Sports
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : Muzaffarpur U16 Cricket League पहले मैच में 12 वर्षीय कैप्टन रिशित रत्न के नेतृत्व में खेलने उत्तरी दिव्यांशी क्रिकेट अकेडमी ने शानदार जीत दर्ज किया.

Muzaffarpur U16 Cricket League

आज मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत दो मैच खेले गए जिसमे पहले मैच में 12 वर्षीय कैप्टन रिशित रत्न के नेतृत्व में खेलने उत्तरी दिव्यांशी क्रिकेट अकेडमी ने शानदार जीत दर्ज किया. दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी “ब्लू” को 9 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की
आज खेले गए पहले मैच में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी “ब्लू” ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 72 रन बनाए जिसमें सफल राज ने सर्वाधिक 20 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया वही अंकित ने 11 रन बनाए।

Muzaffarpur U16 Cricket League
Muzaffarpur U16 Cricket League : Rishit Ratna Captain of Divyanshi Cricket Academy Run 24 Runs not out Wicket 1


गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बबलू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए वही आयुष राज को 3,प्रियम को 1,आदर्श को 1,एवम रिशित को 1 विकेट मिला।
जवाब में खेलने उतरी दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने 13 ओवर में ही एक विकेट खोकर जीत के लिए 73 रन बना लिए।

Advertisements


दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आर्यन विमल ने नाबाद 25 एवम कैप्टन रिशित रत्न ने नाबाद 24 रन बनाए,अभिनव 10 रन बनाकर आउट हो गए।
बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सफल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के बबलू को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए सीनियर क्रिकेटर चिरंजीवी के द्वारा दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध सचिन कुमार एवम जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध प्राप्त अंपायर आलोक कुमार थे वही स्कोरर अभिषेक कुमार थे।

Muzaffarpur U14 Cricket League
Muzaffarpur U14 Cricket League दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के बबलू को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए सीनियर क्रिकेटर चिरंजीवी के द्वारा दिया गया।


Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.