www.goltoo.in

LS College Muzaffarpur में संत रविदास जयंती एवं संस्कृत संभाषण का समापन

February 24, 2024 | by Goltoo

LS College Muzaffarpur

Muzaffarpur 24 February : LS College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज में संस्कृत संभाषण के समापन समारोह में संत रविदास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने संत रविदास के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया.

LS College Muzaffarpur प्राचार्य

मौके पर प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि रविदास की भक्ति भावना, निश्छल व निष्कपट व्यवहार द्वारा किये गये पावन कार्यो से पीढ़िया प्रेरणा लेती रहेंगी. संत रविदास ने काम को महत्व दिया और गंगा स्नान के लिए कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा. प्रो राय ने सभी से आह्वान किया कि वे संत रविदास के सिद्धांतों एवं आदर्शों को व्यावहारिक जीवन में अपनाएं.

LS College Muzaffarpur
LS College Muzaffarpur

10 दिवसीय संस्कृत संभाषण के आखिरी सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो राय ने संस्कृत की महत्ता पर बोलते हुए कहा अधिकांश हिंदू धर्म ग्रंथ संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं. संस्कृत भाषा से कई भाषाएं जैसे हिंदी, पंजाबी, बांग्‍ला, मराठी आदि उत्पन्न हुई है. इस भाषा ने एकबार फिर से रिसर्च से लेकर अध्‍यापन कार्य तक में अपनी महत्‍व को बढ़ाने लगा है.

मौके पर प्रो श्रीप्रकाश पाण्डेय, प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। छात्र , छात्राएं एवं मद्यनिषेध विभाग के पुलिस प्रशासन के प्रशिक्षुगण भी उपस्थित रहे। शिविर शिक्षक श्री अंकुश कुमार और स्वस्तिवाचन में आदित्य कुमार, गौरव कुमार, माधव कुमार, और आशु कुमार की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

RELATED POSTS

View all

view all