Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 February : Muzaffarpur Crime News में अपराध और डकैती की बढ़ती घटनाएं फिर लुटे लाखो रूपये. मुजफ्फरपुर में आपराधिक गतिविधियों और सरेआम सार्वजनिक डकैतियों में वृद्धि देखी जा रही है। लगभग हर दिन, कोई न कोई ऐसी घटना होती है जहाँ व्यक्तियों से उनके मानसिक शांति या सामान को लूट लिया जाता है।

Muzaffarpur Crime News फिर लुटे लाखो

सोमवार सुबह ही, एक मोबाइल फोन कारोबारी , शिव रतन से उसका सोने का कीमती हार आमगोला फ्लाईओवर के नीचे छीन लिया गया। इसी तरह मिठनपुरा स्थित एक बैंक से मंगलवार दोपहर में बैंक से पैसे निकाल रही एक महिला 1.5 लाख रुपये लूटने के बाद परेशान हो गयी.

घटना के विषय में पीड़िता ने बताया की अपने पति के साथ वह एसबीआई मिठनपुरा से दो लाख रूपये निकाल कर अपने पति के साथ कन्हौली लौट रही थी। जहां बैंक से निकाले गए डेढ़ लाख पर्स में था बाकि पचास हजार रुपए उसके पति के पॉकेट में था । ये 20 हजार लूटने से बच गई। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चर्च रोड में हुई।

Advertisements
Muzaffarpur Crime News फिर लुटे लाखो
Muzaffarpur Crime News फिर लुटे लाखो

पुलिस ने बताया बुजुर्ग दंपति मिठनपुरा थाना के कन्हौली खादी भंडार के रहने वाले है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिएआसपास के कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

मुजफ्फरपुर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं, जिससे कानून व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, भीड़-भाड़ वाले बाजारों में भी अपराधी आसानी से पकड़ से बाहर निकल जाते हैं। मुजफ्फरपुर में एक एकीकृत नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई. चेहरे की पहचान क्षमताओं का वादा करने वाली उच्च गुणवत्ता वाली सीसीटीवी लगाए गए है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर सुसज्जित है। जिसमें कहा गया था कि बिल्कुल नजदीक से चेहरे की पहचान हो सकती है फिर भी 1 साल हो गए इसके उद्घाटन के, 14 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था फिर भी एक अपराधी इस इंटीग्रेटेड कमान सिस्टम से पकड़े नहीं गए हैं।

हाल ही में एक शिक्षिका से रेवा रोड में रुपये की लूट हुई थी. एक दिन पहले ही रीवा रोड पर एक शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज छीन लिए थे।

मुजफ्फरपुर में नये पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के बावजूद अपराध का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.