Sports
Advertisements

Muzaffarpur 8 March : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित U14 Muzaffarpur Cricket League अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को 43 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के अभिजीत हुए मैन ऑफ द मैच।

पहले सेमीफाइनल में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 43 रनो से हराया।

Advertisements

U14 Muzaffarpur Cricket League

आज स्थानीय शुभंकरपुर के खेल मैदान में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीत का पल्ले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाएं जिसमें प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के तरफ से रोहण मिश्रा ने 17 अभिषेक कुमार ने 31 आलेख पाठक ने 36 फैसल ने 16 एवं अनीस ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

U14 Muzaffarpur Cricket League प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में
U14 Muzaffarpur Cricket League प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में

गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी की तरफ से ऋषभ वर्मा ने तीन सेजल ने दो ऋषि भूषण ने दो एवं प्रिंस ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।जवाब में खेलने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 21 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से आशीष ने 10 सेजल ने 12 एवं गोलू ने नाबाद 16 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।


गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के तरफ से अभिजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं मोहम्मद आसिफ को दो एवम रूद्र को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।


जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। आज के मैन ऑफ द मैच प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के अभिजीत को दिया गया मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल संस्कृति क्रिकेट एकेडमी एवं पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.