Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 March : भगत सिंह जन अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर में पड़ाव के दौरान RDS College के इतिहास विभाग पहुंचा जहां इस यात्रा की संयोजिका एवं पटना विश्वविद्यालय की छात्रा आरुणि ने इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि ‘भगत सिंह जन अधिकार यात्रा’ का उद्देश्य छात्रों के बीच उनके दर्शन, त्याग एवं संघर्ष को लेकर जागरूकता पैदा करना है। कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

भगत सिंह के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत- आरुणि

RDS College में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा

भगत सिंह के विचार वे हथियार थे जिनके बदौलत उनका संपूर्ण जीवन देश और दुनिया के लिए अविस्मरणीय बन गया। छात्रों को वर्तमान व्यवस्था की अच्छाइयों और बुराइयों से अवगत होने की जरूरत है। शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अधिकार, स्वतंत्र अभिव्यक्ति का अधिकार, निजता का अधिकार पाने के लिए सत्ता पक्ष से संघर्ष करना चाहिए। सच को सच और गलत को गलत कहने की ताकत पैदा करनी होगी।

Advertisements
RDS College में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा
RDS College में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा


डॉ एमएन रिजवी ने कहा कि आज सांप्रदायिक ताकतें समाज को बांटकर अपने एजेंडे को लागू करना चाहती है। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद भगत सिंह के त्याग और विचार से युवाओं को सबक लेने की जरूरत है।

RDS College में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा
RDS College में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो संजय सुमन ने कहा कि भगत सिंह के विचार को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है। 23 वर्ष के युवा ने खुद को देश के लिए समर्पित कर दिया और इतनी ही कम उम्र में बहुत गहन वैचारिक लेख भी लिख डाले। इतिहास के विद्यार्थी को उनके जीवन-दर्शन से सीख लें तो समाज में एक नया परिवर्तन आएगा।
कार्यक्रम में विषय प्रवेश डॉ अजमत अली, संचालन डॉ मनीष कुमार शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ ललित किशोर ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.