Muzaffarpur 21 March : आज दिनांक 21 मार्च 2024 को Bharti Teacher Training College भारती शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय सादतपुर के वंदना सभागार में होली मिलन एवं विदाई समारोह बी.एड एवं डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के साथ धूमधाम के साथ में मनाया गया l
Bharti Teacher Training College

जिसमें बीएड ,डीएलएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह एक सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया ,जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अपने दो साल के अनुभव को सभी के समक्ष साझा किया कहा कि यह महाविद्यालय सभी महाविद्यालयों से अनोखा और दिलचस्प है ,इसमें फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों तरह की शिक्षा दी जाती है, जो एक शिक्षक के तौर पर बहुत बेहतर ट्रेनिंग है ।
LS College लंगट सिंह महाविद्यालय में भारतीय भाषा सम्मेलन https://t.co/c4weFyJabg
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 21, 2024
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । कॉलेज के सचिव डॉ ललित किशोर एवं अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण गुप्त ने इस होली मिलन समारोह में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रमुख डॉ सौरभ और उनके सहयोगी महाविद्यालय के फाइन आर्ट्स के प्राध्यापक श्री मनोज कुमार ने किया ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।