Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 2 October : Muzaffarpur में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, योग, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में मुकाबले हुए।

Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, एथलेटिक्स से बॉक्सिंग तक हुए मुकाबले

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन, Muzaffarpur के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 1 से 4 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। दूसरे दिन एथलेटिक्स, फुटबॉल, योग, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग, खो-खो और बॉक्सिंग सहित कई खेलों के मुकाबले आयोजित हुए।

Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल Kabaddi boys and girls winner and runner team
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल Kabaddi boys and girls winner and runner team

एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

एथलेटिक्स के अंडर-14 वर्ग में बालिका 100 मीटर में सुप्रिया प्रथम, श्रृष्टि भर्ती द्वितीय और मौसम कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर में मौसम कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि श्रृष्टि और आशु कुमारी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में मौसम कुमारी प्रथम, आयुषी अदिति द्वितीय और शिवानी कुमारी तृतीय रहीं। 600 मीटर में अंशिका कुमारी ने बाजी मारी, जबकि अंशु कुमारी और कनक ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 और 200 मीटर में शिवम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 और 600 मीटर में आदर्श कुमार यादव प्रथम रहे।

Advertisements
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

लंबी और ऊंची कूद सहित फील्ड इवेंट में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बालिका लंबी कूद में शिवानी कुमारी, ट्विंकल कुमारी और आयुषी अदिति क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। ऊंची कूद में खुशी कुमारी प्रथम रहीं। बालक लंबी कूद में मुन्ना कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ऊंची कूद में मानस कुमार विजेता बने। गोला फेंक बालिका वर्ग में अरण्या और बालक वर्ग में आरव चौधरी प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो में भी आरव चौधरी ने बालक वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में अग्रिमा प्रथम रहीं।

Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

फुटबॉल, कबड्डी और खो-खो में भी कड़े मुकाबले

फुटबॉल अंडर-17 बालक वर्ग में मनोरमा देवी उच्च विद्यालय, जमालाबाद ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि मुखर्जी सेमिनरी उपविजेता रहा। कबड्डी के अंडर-14 बालिका वर्ग में जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल ने मध्य विद्यालय बंदरा को 22-2 से हराया। बालक वर्ग में भी जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल ने डीएवी कांटी को 47-22 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। खो-खो के बालक अंडर-14 वर्ग में हाई स्कूल सकरी सरैया विजेता और क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय हरपुर बांद्रा ने पहला स्थान हासिल किया।

Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल

योग और वेटलिफ्टिंग में भी खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक

योग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में आरम्भ कुमार प्रथम, जबकि अक्षत कुमार और सूरज झा संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आनंदिता कश्यप प्रथम रहीं। अंडर-17 बालक में राजवीर रंजन, बालिका में आकृति सिंह तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में अदिति राज ने पहला स्थान हासिल किया। वेटलिफ्टिंग में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया।

Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

बॉक्सिंग में कई खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता GD Mother Team

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी कई मुकाबले हुए। अंडर-17 बालिका वर्ग में मोनू प्रिय ने 46 किलोग्राम तथा हुस्नैरा खातून ने 60-63 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में संजय कुमार, अंशुमान राज, शिवांश कुमार और प्रियांशु अपने-अपने भार वर्ग में विजेता रहे। स्पर्श आनंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में कुंदन कुमार, पीयूष कुमार, सक्षम राज और कृष्ण मुरारी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों रामकुमार राय शर्मा, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अजय ठाकुर, अमरेश कुमार, लालबाबू सिंह, मिथलेश कुमार, स्वेताब खान, बबलू कुमार, संजय कुमार, करुणेश कुमार और अंकुश कुमार सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.