Muzaffarpur 25 April : Hayman Trophy Cricket में शिवम,आदित्य और नमन की बदौलत मुजफ्फरपुर की लगातार दूसरी जीत,सीतामढ़ी को 212 रनो के विशाल अंतर से हराया.
Hayman Trophy Cricket
बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 212 रनों के विशाल अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया। एन आई सी ए कपरपुरा के मैदान में मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 376 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें शिवम और आदित्य कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने अपने शतक पूरा किए।

शिवम और आदित्य के बीच 270 रनो की साझेदारी हुए।शिवम ने जहाँ 152 रनो की बेहतरीन पारी खेली वहीं आदित्य ने भी शानदार 123 रन बनाए।शिवम ने जहा 17 चौके और 5 गगन चुम्बी छक्के लगाए वही आदित्य ने 14 चौके एव 2 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावे चिरंजीवी ने 20,अंकित ने 20 एव अतुल प्रियंकर ने नाबाद 24 रन बनाए।
गेंदबाजी में सीतामढ़ी के रोहित ने 3, माधव ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 43 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई सीतामढ़ी के कुणाल ने 43 प्रियांशु ने 27 एवं प्रफुल्ल ने 29 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।
Hayman Trophy में शिवहर की लगातार दूसरी जीत https://t.co/0H58abttSB #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/Yy4twmsqI1
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 24, 2024
गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के तरफ से नमन पाराशर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके । वहीं देवाशीष को दो मोहित विशाल एवं रवि को एक-एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।
आज के मैन ऑफ द मैच शिवम एवं आदित्य को संयुक्त रूप से दिया गया ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।