Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 September : मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में महिला की हत्या से सनसनी मुजफ्फरपुर में मोतीपुर के एक प्लाई फैक्ट्री में काम करने वाली महिला की संदिग्ध मौत हो जाने से मोतीपुर में सनसनी फैल गई. मौत की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. मोतीपुर निवासी राज किशोर पासवान की 38 वर्षीय पत्नी रंजू देवी प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करती थी जिन्हें आज मृत पाया गया. परिवार वालों ने फैक्ट्री मालिक पर मारपीट के आरोप लगाए जिसके कारण उनकी मौत हुई है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई कर रही है. इधर महिला के मौत की खबर से परिवार वालों में कोहराम मच गया. घटना के बारे में लोगों ने बताया मोतीपुर पुलिस को जानकारी दी. मृतक के बारे में मोतीपुर पुलिस ने परिजनों से भी जानकारी ली. मृतक लगभग 2 साल से प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रही थी. पैसा मांगने के नाम पर फैक्ट्री मालिक द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है परिजनों ने. मोतीपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

#crime #crimenews #muzaffarpur

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.