Muzaffarpur News
Advertisements

छाता बाजार में अतिक्रमण हटाते नगर निगम कर्मचारियों पर स्थानीय दुकानदार व मोहल्ले के लोगों ने किया रोड़ेबाजी.

Muzaffarpur 15 July : आज मुजफ्फरपुर के गरीबस्थान मंदिर के समीप नगर निगम और स्थानीय दुकानदारों के बीच जमकर पथराव हुआ. आज शुक्रवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर के समीप छाता बाजार में स्थानीय दुकानदार और नगर निगम के बीच अतिक्रमण को लेकर जमकर पथराव हुए. Baba Garibnath Mandir छाता बाजार में अतिक्रमण हटाते नगर निगम कर्मचारियों पर स्थानीय दुकानदार व मोहल्ले के लोगों ने किया रोड़ेबाजी.

नगर निगम बुलडोजर लेकर पहुंची थी अतिक्रमण हटाने. अतिक्रमण हटाने के तरीके को लेकर बहस शुरू हो गई और कुछ मकानों में दरार आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पथराव करने शुरू कर दिए. जिसके बाद बुलडोजर और अपनी गाड़ियों को लेकर नगर निगम वहां से भागने में ही भलाई समझी.

बवाल की सुचना पर स्थानीय पार्षद और नगर विधायक विजेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराने में जुट गए

बवाल की सुचना पर स्थानीय पार्षद और नगर विधायक विजेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराने में जुट गए. स्थानीय लोग नगर निगम के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे. अचानक पहुंचे अतिक्रमण की टीम से लोग नाराज थे. कई दुकानों को गरीबस्थान मंदिर के समीप से हटाने के विरोध में लोग हंगामा कर रहे थे.

Advertisements


गौरतलब है कि श्रावणी मेले को लेकर तैयारियों के रूप में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जा रहा है. इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कुछ दुकानों की छाजियों को हटाने के क्रम में दरारें आ गई जिस कारण लोग गुस्से में आ गए.कई फूल वालों को वहां से सड़कों पर से दुकान हटाना भी एक कारण है पत्थरबाजी का.

#garibnathmndir #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.