Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 April : मुजफ्फरपुर में आयोजित 15th Gurukul Chess प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी राजीव रंजन विजेता बने। जमुई के प्रणव कुमार उपविजेता और आदर्श राज तीसरे स्थान पर रहे।

15th Gurukul Chess Muzaffarpur

गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के द्वारा बालूघाट शाखा के सभागार में 15th Gurukul Chess प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अलावा मुंगेर, जमुई, सीतामढ़ी एवं शिवहर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता कुल 4 चक्रों में 15+10 रैपिड फॉर्मेट में आयोजित हुई। चार चक्रों की बाजी में अपराजित रहते हुए अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी राजीव रंजन ने विजेता का खिताब जीत लिया। जमुई के प्रणव कुमार 3.5 अंकों के साथ उपविजेता बने। वहीं 3.5 अंकों के साथ ब्यूकोल्ज कम होने के कारण प्रतियोगिता के शीर्ष वरीय आदर्श राज को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बेस्ट महिला का खिताब 2.5 अंकों में साथ वान्या श्रीवास्तव तो बेस्ट अंडर 9 का खिताब 2.5 अंकों के साथ समायरा को मिला।

Advertisements
15th Gurukul Chess Muzaffarpur
15th Gurukul Chess Muzaffarpur

विजेताओं को जिला स्कूल की शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, रेलवे अधिकारी ज्योति कुमारी, डॉ आनंद प्रकाश एवं व्यवसाई जीत गोयनका ने विजेताओं को इंटरनेशनल चेस सेट्स, ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित किया।

मुंगेर के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी वीर विक्रम को गुरुकुल सपोर्टर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में आयुष राज, उज्ज्वल कर्ण, उत्कर्ष कर्ण, आरोम्य रंजन, उत्कर्ष गोयनका, स्वाति कुमारी, हर्ष रंजन, दिवांशी कर्ण, अर्पण कर्ण, भानु रंजन एवं लक्ष्य रंजन को मेडल्स से सम्मानित किया गया।

अंतिम चक्र की बाजी में प्रथम बोर्ड पर राजीव रंजन ने मुंगेर के वीर विक्रम को, दूसरे बोर्ड पर आदर्श राज ने उत्कर्ष गोयनका को, तीसरे बोर्ड पर प्रणव कुमार ने उत्कर्ष कर्ण को हराया। चौथे बोर्ड पर उज्ज्वल कर्ण एवं वान्या श्रीवास्तव के बीच बाजी ड्रॉ रही। पांचवें बोर्ड पर आयुष राज ने भानु रंजन को, छठे बोर्ड पर समायरा ने हर्ष रंजन को, सातवें बोर्ड पर स्वाति कुमारी ने अर्पण कर्ण को, आठवें बोर्ड पर आरोम्य रंजन ने लक्ष्य रंजन को हराया। नौवें बोर्ड पर दिवांशी कर्ण को बाई मिला।

उक्त अवसर पर गुरुकुल शतरंज अकादमी के संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजु कुमारी, सचिव शिवानी कर्ण, कोषाध्यक्ष कुमारी प्रियंका, अविनाश मोनू, रुपेश कर्ण सहित गुरुकुल के कई सदस्यों की उपस्थिति रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.