Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त विवक रंजन मैत्रेय का तबादला कर दिया गया है. मुजफ्फरपुर के डीडीसी आशुतोष द्विवेदी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

Muzaffarpur 15 July : मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त विवक रंजन मैत्रेय (भा.प्र.से. 2017) का तबादला कर दिया गया है. मुजफ्फरपुर के डीडीसी आशुतोष द्विवेदी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. मुजफ्फरपुर से हटाकर निदेशक हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय ,उद्योग विभाग पदस्थापित किया गया है.


पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी की नगर आयुक्त का तबादला होनेवाला है.उनके कार्य करने के तरीकों से एक वर्ग काफी नाराज चल रहा था.उनके कुछ अड़ियल तरीकों से नाराजगी थी. शहर के किसी भी रास्तों को अचानक से बंद कर देना.तरह तरह के अतिरिक्त टैक्स आम जनता पर थोपना जैसे विवादस्पद मुद्दे रहे हैं उनके कार्यकाल के.

मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त विवक रंजन

हालाँकि एक वर्ग उनके द्वारा चलाये जा रहे स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य को लेकर संतुष्ट नजर आ रहे थे की स्वच्छ छवि के हैं किसी को कुछ बटोरने का मौका नहीं दे रहे.ये सब सुनी सुनाई बातें है.अब आनेवाले समय में देखना होगा की इसका असर शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी निर्माण पर कितना असर पड़ता है.

Advertisements

#Muzaffarpursmartcity #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.