www.goltoo.in

Muzaffarpur News : पोखर में कूदकर सोना व्यापारी ने की आत्महत्या

July 15, 2022 | by Goltoo

Muzaffarpur News : पोखर में कूदकर सोना व्यापारी ने की आत्महत्या

सोने के व्यापारी 40 वर्षीय आशुतोष कुमार मिंटू ने साहू पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों की मदद से पोखर से निकला गया पर देर हो चुकी थी.

Muzaffarpur 15 July : मुजफ्फरपुर में सोना व्यापारी ने की आत्महत्या. मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में कूदकर स्वर्ण व्यवसाई ने आत्महत्या कर ली है. सोने के व्यापारी 40 वर्षीय आशुतोष कुमार मिंटू ने साहू पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों की मदद से पोखर से निकला गया पर देर हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर सदर अस्पताल भेजा गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में परिजन पहुंचे तब चीख पुकार मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.


दुकान पर काम करनेवालों ने बताया की आम दिनों की तरह आशुतोष अपनी दुकान पहुंचे दुकान में पहुंचने के बाद फिर दुकान में मोबाइल छोड़कर निकल गए और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु क्या समाचार आया.

File image of Ashutosh


मृतक के करीबियों ने बताया कि कुछ लोगों को 15 लाख रुपए ब्याज पर दे रखा था और उनके पैसे लौट नहीं पा रहे थे जिन्हें पैसे दिए गए थे लौटाने में आनाकानी कर रहे थे. इस वजह से कुछ दिनों से आशुतोष तनाव में थे उन्हें लग रहा था पैसे तो अब नहीं मिलेंगे. आत्महत्या के कारणों में एक यह भी आशंका बताई गई है. आत्महत्या के कोई और भी कारन हो सकते हैं यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा क्योंकि भरा पूरा परिवार छोड़कर आत्महत्या करना को समझदार व्यक्ति नही कर सकता है पर पैसों के दवाब में कुछ भी संभव है.

#Muzaffarpur #Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all