Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 February : LS College में कर्मचारी श्री बालेश्वर ठाकुर के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने श्री ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनसी जुडी यादे साझा की.

LS College में शोकसभा

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने श्री बालेश्वर ठाकुर को कर्तव्यनिष्ट और ईमानदार कर्मी के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे अरसे तक कॉलेज में अपनी सेवा दी .उन्होंने कॉलेज प्रशासन की ओर से श्री ठाकुर के परिवार को हरसंभव मदद का निर्देश भी दिया.

LS College
LS College

उन्होंने कहा कि इधर कॉलेज के कई कर्मियों की सेवाकाल में ही मृत्यु चिंताजनक है तथा सभी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा नियमित स्वास्थ जांच की अपील भी की. सभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया.

Advertisements

एचए श्री सुधीर कुमार ने भी श्री ठाकुर को एक ईमानदार और अपनी काम के प्रति समर्पित कर्मचारी बताया. शोकसभा मे प्रो राजीव कुमार, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय कुमार, डॉ नवीन कुमार, मनोज शर्मा, अनिल ठाकुर सहित अन्य शामिल रहे।

#Muzaffarpur #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.