www.goltoo.in

Gandhi Shastri Jayanti गांधी और शास्त्री इतिहास के ही नहीं भविष्य के भी नायक हैं -डॉ अमिता शर्मा

October 2, 2023 | by Goltoo

jayanti

Muzaffarpur 2 October : Gandhi Shastri Jayanti रामदयालु सिंह महाविद्यालय में गांधी जी और शास्त्री जी के जन्मदिन के अवसर पर माल्यार्पण कर उनके कर्तव्य और विचारों को याद किया गया। कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन को याद किया।

Gandhi Shastri Jayanti प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि गांधी के विचारों की दीवानी आज पूरी दुनिया हो चुकी है। उनके विचारों की प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री को ईमानदारी, सादगी और उनके दृढ़ नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। गांधी का जीवन और सिद्धांत दुनिया भर के अनगिनत व्यक्तियों और आंदोलन के लिए आशा की किरण और प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करते हैं। गांधी ने कई किताबें लिखी है। उनकी महत्वपूर्ण किताब सत्य के प्रयोग पठनीय और प्रेरणादायक है।

Gandhi Shastri Jayanti in RDS College
Gandhi Shastri Jayanti in RDS College

Gandhi Shastri Jayanti परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार


परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि गांधीजी अपने काम एवं विचार से सदा अमर रहेंगे। पूरी दुनिया ने गांधी को शांति के प्रतीक, उत्पीड़न के खिलाफ प्रतिरोध के प्रतीक और नैतिक गुणों के प्रतिमान के रूप में रखा है। उनका जीवन ही मानव जाति के लिए संदेश है।

Gandhi Shastri Jayanti in RDS College
Gandhi Shastri Jayanti in RDS College


इतिहास विभाग के डॉ ललित किशोर ने कहा कि गांधी ने वचन में सत्य, पेशे में न्याय, घर में आग्रह और देश में सत्याग्रह का संदेश मानव जाति की उन्नति और बदलाव में सहायक का प्रतीक है। गांधी के अंदर अनुकूलन करने की उनकी क्षमता दर्शाती है कि वह एक कठोर विचारक नहीं बल्कि एक गतिशील नेता थे, जिन्होंने निरंतर आत्म सुधार की आवश्यकता को पहचाना। निश्चित रूप से गांधी का जीवन और शिक्षा आशा और संभावना का संदेश देते हैं।


मौके पर डॉ पयोली, डॉ मीनू, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज वर्मा, श्री पंकज भूषण, श्री शैलेंद्र चौधरी, श्री अशोक कुमार, श्री उत्पल कुमार, श्री उज्जवल कुमार, श्री नवीन कुमार, श्री हरिश्चंद्र झा, श्री दीपक कुमार, श्री इंदल कुमार, श्री विजय तिवारी एवं संजीत कुमार ने अपने विचार रखे।

#gandhi #lalbahadurshastri #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all