Muzaffarpur News
Advertisements

Republic Day 2023 : आरडीएस कॉलेज में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि गणतंत्र हमें सामाजिक एवं संवैधानिक समरसता का पाठ पढ़ाता है। हमारा भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र है।

बीते सात दशकों में विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों, गतिविधियों एवं प्रयासों के माध्यम से सर्वत्र गणतंत्र को फैलाने का कार्य हुआ है। अपने देश में लोकतांत्रिक चेतना का व्यापक प्रचार हुआ है साथ ही सहिष्णुता और बुद्धिमता की भावना ने देश को एक सूत्र में बांधा है।मौके पर समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र मौजूद थे।

#republicday #rdscollege #Muzaffarpur

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.