Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 February : Bihar University News में हिंदी विषय के पदमुक्त किये गये अतिथि सहायक प्राध्यापकों की पुनर्नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर नियमों का पालन नहीं किये जाने पर हिंदी के शेष बचे अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने बुधवार को कुलपति को रिमाइंडर पत्र सौंप कर न्याय की मांग की है।

Bihar University News

विदित हो कि हिंदी के हटाये गये सहायक प्राध्यापकों में सिर्फ 18 लोगों की पुनर्नियुक्ति बिना आरक्षण रोस्टर का पालन किये कर ली गई है। शेष बचे सहायक प्राध्यापकों ने कुछ दिन पहले वीसी, डीएसडब्ल्यू एवं कमिश्नर से मिल कर शिकायती आवेदन सौंपा था, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। साथ ही, निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इस बाबत आवेदन भेजा गया है।

अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने Bihar University के कुलपति को रिमाइंडर पत्र सौंपा
अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने Bihar University के कुलपति को रिमाइंडर पत्र सौंपा


अतिथि सहायक प्रोफेसर डॉ संगीता कुमारी ने बताया कि यदि यथाशीघ्र न्याय नहीं मिला, तो हम हिंदी के बचे हुए सभी गेस्ट फैकल्टी आमरण अनशन को बाध्य होंगे। इस मौके पर डॉ संगीता कुमारी, डॉ महेश प्रसाद सिंह, डॉ संतोष कुमार, प्रो. संजीव कुमार सौरभ, डॉ संतोष कुमार लाल आदि शामिल थे।

Advertisements
https://youtu.be/2uMOUeAYexI

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.