www.goltoo.in

Muzaffarpur Volleyball Team मुजफ्फरपुर जिला सीनियर वॉलीबॉल टीम गठित

February 21, 2024 | by Goltoo

v3

Muzaffarpur 21 February : Muzaffarpur Volleyball Team मुजफ्फरपुर जिला सीनियर वॉलीबॉल टीम गठित. दिनांक 25 फरवरी से 28 फरवरी तक बिहार राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन भागलपुर स्थित मकनपुर में हो रही है।

Muzaffarpur Volleyball Team

इस चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु मुजफ्फरपुर जिला सीनियर वॉलीबॉल महिला और पुरुष टीम का गठन, चयन प्रतियोगिता के आधार पर दिनांक 20 फरवरी 2024 को स्थानीय सिकंदरपुर स्थित जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के खेल परिसर में किया गया है। चयन प्रतियोगिता की शुभ आरंभ जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार, डॉ आर एस त्रिवेदी,डॉ फैजुद्दीन फैज,पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन के द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया ।

Muzaffarpur Volleyball Team
Muzaffarpur Volleyball Team

चयन प्रतियोगिता में लगभग सौ खिलाड़ी उपस्थित हुए जिनके प्रदर्शन के आधार पर 12 पुरुष एवं 12 महिला खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया गया जो इस प्रकार है, पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार,आनंद भारती, इरफान रजा,दुर्गानंदन,आदित्य राज,निखिल राज,शुभांशु शुभम,विष्णुवर्धन, अरनव प्रासर,अंशु कुमार, शाश्वत संतोष, प्रिंस कुमार,अतिरिक्त खिलाड़ी में अंकित कुमार,शुभम कुमार, अमन राज को रखा गया है , वहीं महिला वर्ग में प्रीति,अमीषा, अमृता,उर्वी,रूपा कुमारी,सुमन भारती,श्रेया जयसवाल , सुप्रिया, उज्जवला, पल्लवी प्रिया, शबाना खातून,संजना रानी,अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में आराध्या, अर्चना,निधि कुमारी,का चयन किया गया है।

Muzaffarpur Volleyball Team
Muzaffarpur Volleyball Team


इसकी जानकारी देते हुए जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव करूणेश कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चार दिवसीय अभ्यास शिविर जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा, ताकि बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला की टीम अच्छी प्रदर्शन कर सके।


इस मौके पर डॉ रवि शंकर कुमार,रनप्रताप जयसवाल, संजीव शर्मा, नंदन कुमार, अरविंद गुप्ता,संजय सिंह, दिल मोहन झा,कल्पना सिंह आदि मौजूद रहे।

#volleyball #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all