Muzaffarpur 11 September : Muzaffarpur में UFBU के आह्वान पर बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित मांगों को लेकर हड़ताल और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
Muzaffarpur में Bank Strike
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी Bank Strike का आयोजन किया गया। इसके तहत मुजफ्फरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय परिसर तथा अखाड़ाघाट रोड शाखा परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। हड़ताल के कारण जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं और संबंधित कार्यालयों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग
UFBU, बैंक ऑफ बड़ौदा, मुजफ्फरपुर यूनिट के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन को बिहार राज्य बैंक ऑफ बड़ौदा एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) के उपाध्यक्ष समीर कुमार और बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव दीवाकर ने संबोधित किया। वक्ताओं ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के साथ-साथ बैंककर्मियों की अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने कहा कि पांच दिवसीय कार्यप्रणाली की मांग लंबे समय से लंबित है। उनका कहना था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और कई केंद्रीय कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है, ऐसे में बैंकों में भी इसे लागू किया जाना चाहिए।
‘हड़ताल करना हमारा शौक नहीं, मजबूरी है’
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बैंक प्रतिनिधियों ने कहा, “हड़ताल करना हमारा शौक नहीं है, बल्कि हम मजबूर हैं। सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।” उन्होंने कहा कि बैंककर्मी लगातार तनाव और दबाव के बीच काम कर रहे हैं और उनकी समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

बैंककर्मियों के अनुसार, पूर्व में हुए द्विपक्षीय समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) द्वारा पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग स्वीकार किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन कटौती के बावजूद अपने अधिकारों और मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं।
मांगें नहीं मानी गईं तो सितंबर और अक्टूबर में आंदोलन की चेतावनी
बैंक प्रतिनिधियों ने आगे कहा कि 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल की गई है। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल में भी बैंककर्मी शामिल होंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम की शताब्दी पर मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम, राज्यपाल ने दिया सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश https://t.co/rnvjjH43no
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 11, 2026
@GovernorBihar #muzaffarpur pic.twitter.com/tOCOyP7j0h
बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल
मुजफ्फरपुर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बैंक ऑफ बड़ौदा के घटक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन में रंजीत, समीर, दीवाकर, जयंत, अनीषा, वारिस खान, अजित, शुभांगी, सुशांत, अभय, वीणा, सुमित, गुंजा, अनामिका, रजनीकांत, देवनारायण, अर्चना, अभिषेक, अर्पिता, प्रसेनजीत, शक्तिनाथ, पुष्पेंद्र, चंदन, आकाश, प्रीतम, विजय, शिवम, पीयूष, रवि, संजय, विभव, राजीव, कुणाल, कुंदन, संतोष, ओम प्रकाश, बबलू, कृष्णा, उज्ज्वल, राजेश, उमेश, मनोज, अंकित और दीनानाथ सहित अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.