Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 September : LS College, जंतुविज्ञान विभाग द्वारा National Wildlife Day के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष प्रो फैयाज अहमद ने कार्यशाला में सभी का स्वागत करते हुए कहा की इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को वन्यजीवों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में जागरूक करना है.

LS College में National Wildlife Day

उन्होंने प्रतिभागियों को वन्यजीवों के ऊपर शोध कार्यों के महत्व के बारे में बताया कि विज्ञान के माध्यम से हम इनके संरक्षण में योगदान दे सकते हैं. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने अपने संदेश में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि वन्य जीव न सिर्फ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं, बल्कि हमारे जीवन का भी अभिन्न अंग हैं.

LS College में National Wildlife Day के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन
LS College में National Wildlife Day के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन

इनके संरक्षण के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा. इस प्रकार का आयोजन न केवल छात्रों को शिक्षित करता है, बल्कि उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनाता है. कार्यशाला में विशेषज्ञों ने वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों, और उन्हें हो रहे खतरों के बारे में जानकारी साझा की. इसके साथ ही, छात्रों को वन्यजीवों के संरक्षण के उपायों और उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर पर विस्तार से चर्चा हुई.

Advertisements

कार्यशाला को विभाग के डॉ बिपिन कुमार, डॉ पूनम कुमारी, बॉटनी विभाग की डॉ सीमा कुमारी ने भी संबोधित किया.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.