Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 April : आज दिनांक 29 अप्रैल को बिहार विश्वविद्यालय अतिथिशाला, मुजफ्फरपुर के सेमिनार हॉल में NAAC Assessment 2024 हेतु जमा किए जाने वाले SSR प्रतिवेदन समिति की समीक्षा बैठक माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

NAAC Assessment 2024

NAAC Assessment 2024
NAAC Assessment 2024

स्व मूल्यांकन प्रतिवेदन सेल्फ स्टडी रिपोर्ट हेतु 20 बिंदुओं पर विश्वविद्यालय विभागों से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा की गई. कुलपति ने कहा कि अगली समीक्षा बैठक दिनांक 6 मई सोमवार को की जाएगी सभी विभागों को कुलपति महोदय निर्देश दिया कि आगामी बैठक से पूर्व सभी बिंदुओं 20 बिंदु से संबंधित सूचना एवं दस्तावेज सुसज्जित तरीके से प्रस्तुत कर IQAC सेल में जमा कर तथा अपनी दस्तावेजों की पुष्टि करवा ले. उन्होंने उपस्थित सदस्य को निर्देश दिया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि ससमय रिपोर्ट जमा किया जा सके तथा विश्वविद्यालय को अच्छा ब्रांडिंग प्राप्त हो सके.

NAAC Assessment 2024
NAAC Assessment 2024

IQAC निदेशक प्रोफेसर कल्याण कुमार झा सभी विभागों से प्राप्त सूचनाओं एवं दस्तावेजों को पीपीटी के माध्यम से बैठक में प्रस्तुत किया तथा आग्रह किया कि अगर कोई कठिनाई होती है तो IQAC सेल से सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इस बैठक में कुल सचिव प्रोफ़ेसर संजय कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अभय कुमार ,प्रोफेसर रजनीश गुप्ता, प्रोफेसर कुसुम कुमारी, प्रोफेसर रानी, प्रोफेसर विनीत शर्मा, संजय कुमार, डॉक्टर विनोद, डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉ भारती सहीथा, डॉ गौतम चंद्र, डॉक्टर सुशांत कुमार, डॉक्टर उज्जवल आलोक, डॉक्टर दिव्या, ओम प्रकाश सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.