Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 May : Bihar University अर्थशास्त्र विभाग में दो दिवसीय वर्कशॉप का समापन समारोह के मुख्य वक्ता ए एन सिंहा इंस्टीट्यूट पटना के अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ अविरल पांडे ने रिसर्च मेथाडोलॉजी के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

Bihar University अर्थशास्त्र विभाग

Bihar University अर्थशास्त्र विभाग
Bihar University अर्थशास्त्र विभाग

कहा कि शोध के नवीन आयामों को समझना जरूरी है। शोध में सांख्यिकी के महत्व को समझना होगा तभी गुणवत्तापूर्ण शोध पूरा हो सकता है।समापन समारोह के मुख्य अतिथि , डॉ सीकेपी शाही ने सभी शोधार्थी छात्र एवं छात्राओं को अपने शोध विषय की प्रासंगिकता को बनाए रखने के साथ-साथ अनवरत अपने कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की सलाह दी ।

Bihar University अर्थशास्त्र विभाग
Bihar University अर्थशास्त्र विभाग

एलएस कॉलेज के अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो अजय कुमार ने सभी विद्वान प्रोफेसर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रोफेसर विनीत वर्मा को सफल आयोजन कराने का श्रेय देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किये। वहीं प्रोफेसर अजय कुमार ने विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी एवं एमडीडीएम कॉलेज की सहायक प्रोफ़ेसर डॉ रोजी सुलोचना को इस कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए आभार व्यक्त किये।

Advertisements

अंत में विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होता रहे। मौके पर पैट 2020 और पैट 2021 शोधकर्ताओं अभय रंजन ,रागिनी कुमारी,प्रिया , रूपेश , भगवान राय , रवि ,सुरभि, शिप्रा, आशीष,राजन ,रजनी ,गौरव त्रिवेदी तथा पीजी छात्रो की अच्छी उपस्थिति रही ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.