www.goltoo.in

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर 10 बड़े समाचार

February 26, 2022 | by Goltoo

cr

1.मुजफ्फरपुर की प्रमुख खबरें रविवार को ही गोविंद ड्रोलिया व्यवसाई हत्याकांड के बाद मुजफ्फरपुर बंद रखा गया. 25 फरवरी को चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर मुजफ्फरपुर बंद का रखा गया. सभी क्षेत्र के व्यवसाई ने अपनी दुकानें बंद रखी और बंद का समर्थन किया. बंद से करोड़ों रुपए के कारोबार प्रभावित हुए. सूतापट्टी, सरैयागंज, गोला रोड मोतीझील की दुकानों में लटके रहे ताले, अन्य इलाकों में भी बड़ी बड़ी दुकानें बंद रही.

मुजफ्फरपुर में आज से तिलक मैदान रोड वनवे हो जाएगा.15 दिनों में नाला निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया गया है.स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नाला निर्माण के लिए तिलक मैदान रोड को आज से बंद कर दिया जाएगा.

2.बरसात के पहले मुजफ्फरपुर को जलजमाव से मुक्त कराने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं चक्कर मैदान के समीप लगभग 1800 मीटर लंबा नाला भी बनेगा 1.5 Cr रुपए खर्च होने की उम्मीद है.बरसात के दिनों में चक्कर मैदान,ऑफिसर सेना के कार्यालय और क्वाटर परिसर में, सर्किट हाउस और उसके आसपास के मोहल्लों में जल जमाव की समस्या हो जाती है.

3.मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल मालगाड़ी में पटरी हो गई.स्थानीय कर्मचारियों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे. मुजफ्फरपुर में 5 दिन से गायब है पीजी की छात्रा.पारू थाना क्षेत्र की पीजी की छात्रा पिछले 5 दिनों से लापता है. पीजी की छात्रा के मोबाइल बंद है. छात्रा के पिता ने देवरी देवरिया थाना के प्रॉपर्टी डीलर पर आरोप लगाया है. जमीन खरीद बिक्री के विभाग में विवाद में उनकी बेटी का अपहरण किया गया है.

4. काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर और खबरा रोड से दो कारों की चोरी हो गई है. मुजफ्फरपुर में खाली मकान और बंद घर को देखकर चोर तो हाथ सफाई कर ही रहे हैं अब कार की भी चोरी होने लगी है. गन्नीपुर और खबरा रोड से देर रात दो कारों की चोरी हो गई वाहन मालिकों ने अज्ञात के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया है .

5. मुजफ्फरपुर के मेयर ने साहू पोखर का निरीक्षण किया साहू पोखर में गंदे पानी के शिकायत पर मेयर राकेश कुमार पिंटू ने साहू पोखर निरीक्षण किया और पानी की उड़ाही करने का निर्देश दिया.

6 .मुरौल प्रखंड में खुल गया है जीविका दीदियों का ग्रामीण बाजार जिला अधिकारी और डीडीसी ने किया है उद्घाटन.डीएम ने ग्रामीण बाजार की दीदियों के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि जीविका से जुड़ी छोटे-छोटे किराना दुकान चलाने वाली दीदियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा.

7. मुसहरी थाना से चोरी किया गया बच्चा महुआ के हसनपुर से बरामद किया गया 12000 में बेचा था बच्चे को महिला भी हिरासत में मुसहरी थाना अध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उदय राय ने ही बच्चा चोरी कर भेजा था उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

8. मुजफ्फरपुर नगर निगम में अचानक हरकत में आ गई है.सभी सड़क निर्माण कार्य हो रहे हैं हर गली मोहल्ले में नालों का निर्माण हो रहा है. कलमबाग चौक पर भी स्मार्ट सिटी के नाम पर 100 फीट के अंदर नाले को ढँक कर बनाया जा रहा है. नाला निर्माण के दौरान नाले की गंदगी को सड़क पर रखकर छोड़ दिया गया जिसकी वजह से आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है.

9.मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित बीएसएफ जवान शिव कुमार के घर के को चोरों ने गुरुवार की रात निशाना बनाया. नगदी जेवर और एक लाख की संपत्ति चुरा ली चोरी के संबंध में बीएसएफ जवान की पत्नी ने एफ आई आर दर्ज कराया है सदर थाना में.

10.मुजफ्फरपुर में 11 मार्च को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई पहले दिन कुल 86 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

#muzaffarpur #muzaffarpurnews #hindinews #biharnews

RELATED POSTS

View all

view all