Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 May : आज दिनांक 27/05/2024 को Bharti Teacher Training College भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर सादातपुर के संयुक्त तत्वावधान से नवीन एवं स्थायित्व आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ)दिनेश चंद्र राय के बौद्धिक से हुआ ।

Bharti Teacher Training College

Bharti Teacher Training College
Bharti Teacher Training College

भारतीय संस्कृति: वसुधैव कुटुंबकम, विकसित भारत और विश्वगुरु की संकल्पना है-कुलपति

कुलपति ने नवीन शिक्षकों और कार्यकर्ताओं से एक अपील किया कि हम सभी लोगों को गाय गंगा और गांव को पोषित और संरक्षित करना होगा। आज पूरा विश्व इस बात को स्वीकार करता है कि हमारी देसी गाय में एक विशेष तरह की विटामिन विराजमान है, उसके दूध, उसके गोबर और उसके पूरे शरीर के एक-एक अंग में अमृत समान विटामिन उपलब्ध है, बस हम लोगों को इसको संरक्षित करना है, जल को संरक्षित किए बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं ।

Advertisements

शुद्ध वायु और पंचतत्व की उपलब्धता हमें गांव से ही मिल सकती है ,हम सभी लोग भोजन अन्न के रूप में ही करते हैं। शहरीकरण कुछ हद तक बढ़िया हो सकता है, लेकिन गांव के बिना,खेत के बिना और किसान के बिना जीवन और उसकी खुशहाल जिंदगी की कल्पना भी नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार वही भूमि है, जहां पर विश्व के कोने-कोने से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रशिक्षु आते थे और इस तरह का प्रशिक्षण जो लोक शिक्षा समिति द्वारा आयोजित किया गया है ,बड़ा ही मूल्य परक है और आप सभी शिक्षक सौभाग्यशाली है । हमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना को पल्लवित पुष्पित करना होगा।

Bharti Teacher Training College
Bharti Teacher Training College


प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने सभी नवीन शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और कहा आप सभी अपने शिक्षकत्व के गुण को हमेशा बरकरार रखेगे और चरित्रवान बने रहेंगे। ऐसी कामना हम सभी लोग कर रहे हैं और आप इस प्रशिक्षण के बाद एक नवीन सोच -नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे । प्रदेश मंत्री डॉ सुबोध कुमार जी ने कहा कि आप सभी नवीन शिक्षकों को यह लोक शिक्षा समिति ,विद्या भारती कुछ अलग सा लग रहा होगा, इसके बारे में आप सभी लोग पूछिए जानिए कि यह देश और राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने के लिए संकल्पित संस्थान है ,कैसे यह संस्था बहुत पहले से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अंगीकार किए हुए हैं।

Bharti Teacher Training College
Bharti Teacher Training College

लोक शिक्षा समिति विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय जी ने सभी शिक्षकों को एक संकल्प दिलवाया और कहा कि हम सभी लोगों को अपने शिक्षक के गुण को हमेशा याद रखना है। हम शिक्षा के सहारे राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।


भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव डॉ ललित किशोर ने सभी नवीन शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और सभी बौद्धिक को अपने जीवन में उतारने के लिए उनको संकल्प दिलवाया ताकि आने वाला भविष्य शिक्षक के रूप में देश को गौरवान्वित करवाने में समर्थ बना रह।,सबसे अंत मे डॉ ललित किशोर जी ने इस कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया ।

मंच पर विराजमान क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्याली राम जी ने सभी को आशीर्वाद और स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो सत्यनारायण गुप्ता जी ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी लोग अपने गोद में उन्नति और विनाश को पैदा करने वाले हैं। बहुत संभल कर और सोच कर कोई कदम उठाएं।बिहार विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ संजय कुमार ने भी सभी को आशीर्वाद एवं उन्नत भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी इस नवीन एवं स्थायित्व आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 2024 में लगभग 500 शिक्षकों का जमावड़ा हुआ जो देश के विभिन्न स्थानों से यहां आए हैं।

यह प्रशिक्षण वर्ग 27 मई से 15 जून तक चलने वाला है यह कार्यक्रम लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह जी के नेतृत्व में करवाया जा रहा है एवं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय जी इस इस आचार्य प्रशिक्षण के प्रधानाचार्य हैं। इस कार्यक्रम में लोक शिक्षा समिति समिति, भारती शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं सरस्वती विद्या मंदिर के सभी कार्यकर्ता लगन से अपनी सेवा दे रहे हैं और सभी लोग उपस्थित रहे ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.