Muzaffarpur News
Advertisements

मोबाइल शॉप में 25 लाख की चोरी हो गई. 50,000 Rs. कॅश और एक 100 से 200 के बीच मोबाइल भी लेकर चम्पत हो गए .चोरों ने मंगलवार की रात अहियापुर थाना के पास मोबाइल दुकान में लगभग ₹25लाख की चोरी की .

छानबीन करती पुलिस

अहियापुर थाना के जीरो माइल चौक पर स्थित सैमसंग मोबाइल की दुकान जो सुबोध कुमार चलाते हैं को निशाना बनाया चोरों ने.चोरों ने दुकान के शटर के तारों को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया.दुकान से चोरों ने लगभग 50,000 कैश और 2500000 की मोबाइल चोरी कर ली. दुकानदार के रिपोर्ट के अनुसार 160 मोबाइल चोरी हए , जी हां एक नहीं दो नहीं 160 मोबाइल की चोरी होती है जिसकी कीमत ₹2500000 लगाई गई है.

दुकान में कई तालों को तोड़ा गया गल्ले समेत दुकान यह में सभी ताले तोड़े गए. दुकान अहियापुर थाना से लगभग 100 मीटर से भी नजदीक है. दुकानदार ने जैसा बताया रात 9:00 बजे दुकान बंद कर चले गए थे. सुबह आसपास के दुकानदारों ने फोन कर शटर खुला होने की जानकारी दी.

Advertisements

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpurcrime #Crimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.