World News
Advertisements

कश्मीर से जापान तक भूकंप के झटके


जम्मू कश्मीर से जापान तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके ज्यादा तीव्रता के नहीं थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की जानकारी दी है. भूकंप आज रात लगभग 9:40 पर आया. इसकी तीव्रता 4.2 थी. लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 5.2 थी .

जापान में भी बुधवार की रात 7.3 तीव्रता का भूकंप आया. राजधानी टोक्यो समेत पूरे जापान में भूकंप के झटके महसूस किये गए. जापान के मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार जापान के फुकुशिमा से लगभग 60 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था जापान के समय के अनुसार भूकंप रात 11:36 पर आया.

Advertisements

जापान में भूकंप के बाद २० लाख घरों में बिजली चली गई. भूकंप की तीव्रता 7.3 थी फिर भी जापान में किसी नुकसान की खबर नहीं है. समुद्री इलाकों में कई मीटर ऊंची लहरें उठने लगी और सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई.

आपको बता दें जापान के फुकुशिमा तट पर जापान का परमाणु रिएक्टर है जिस पर नजर रखी जा रही है. हम सभी जानते हैं 11 साल पहले जापान में सुनामी और भूकंप आया था जिससे फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा था. जापान में भूकंप आते रहते हैं और इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है. यह इसलिए कहा जाता है कि जापान में बड़े-बड़े मकान में भूकंप रोधी बनाए जाते हैं और वह भूकंप के झटके झेल सकें .जापान में भूकंप आने के ज्यादा ज्यादा भूकंप आने के कारण है पेसिफिक और रिंग ऑफ फायर रीजन में आता है. रिंग ऑफ फायर टेक्टोनिक प्लेट्स खिसकने से जापान के आसपास साल भर में 100 से भी ज्यादा भूकंप आते हैं.

#japan #earthquake #ringofire #jammukashmir

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.