Entertainment
Advertisements

राज कपूर की होली पार्टी में जाने के लिए तरसते थे लोग. बॉलीवुड में होली की सीन जिस मूवी में रहती थी उस फिल्म को हिट होनाही होता था .बॉलीवुड में होली की धूम देखने को मिलती थी खासकर जब बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार राज कपूर की होली पार्टी में शामिल होने के लिए तरसते थे.

Twitter Image

होली के रंग में सभी बॉलीवुड के स्टार हो या टीवी के कलाकार हो होली के जश्न में नजर आते हैं. पहले तो लोग घरों में जाकर होली मनाते थे पर अब तो फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम आने के बाद से कहीं अगर नहीं जा पा रहे हैं तो भी छोटी वीडियो डालकर शॉर्ट्स के रूप में आजकल लोग होली मना लेते हैं. कोरोना ने भी लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर किया है और लोग अब पहले से कम निकलना चाहते हैं, कोरोनावायरस के नए वैरिएंट आने के खतरे को देखते हुए हो सकता है कुछ कम लोग ही होली में निकले बाहर पर भारत में अभी नए वेरिएंट से कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है.

Twitter Image

होली की पार्टी तो अभी भी बॉलीवुड में होती है पर जो होली पार्टी राज कपूर साहब के समय में देखने को मिलता था अब वो बात कहां. होली आते ही लोगों को फिल्मों के सीन याद आ जाते हैं और उसके बाद याद आते हैं राज कपूर की होली. बॉलीवुड में राज कपूर की होली पार्टी बहुत ही मशहूर थी.बड़े-बड़े स्टार पार्टी का हिस्सा बनना चाहते थे. राज कपूर अपने जमाने के एक बड़ी हस्ती थे और बॉलीवुड के नए नए चेहरों को तो मौका देते ही थे साथी नए चेहरे राज कपूर की पार्टी में भी शामिल होने का सपना देखते थे. राज कपूर की पार्टी आर के स्टूडियो में हुआ करती थी. उनकी होली पार्टी सबसे चर्चित पार्टियों में से होती थी. रात की पार्टियों से ज्यादा चर्चित होती थी होली की पार्टी.

Advertisements
Twitter Image

उस जमाने के सभी गायक अभिनेता अभिनेत्रियां जमा होते थे और हुड़दंग होती थी. राज कपूर के आर के स्टूडियो में एक छोटा सा तालाब जैसा बनाया जाता था उसमें रंग घोले होते थे और सभी उस में डुबकी लगाते थे. नाच गाना और खाना-पीना सभी होता था राज कपूर की पार्टी का हिस्सा. बॉलीवुड के पहले शो मैन राज कपूर ही थे.राज कपूर की होली पार्टी में किसी भी स्टार को मौका मिल जाता था जाने का तो उन्हें लगता था कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई है. उस जमाने में जिस पर छोटे बड़े कलाकार को राज कपूर के होली खेलने का मौका मिलता था वह खुद को भाग्यशाली समझते थे. आरके स्टूडियो की होली बहुत ही शानदार होती थी तस्वीरों में देख सकते हैं बॉलीवुड के कौन से कलाकार नहीं है उनकी होली में.

Twitter Image

पृथ्वीराज कपूर के जमाने से शुरू हुई थी होली की परंपरा जो राज कपूर के बाद विलुप्त हो गई.1988 में राज कपूर की मृत्यु के बाद, उनके उनके साथ ही होली की होली मनाने की परंपरा भी बंद हो गई .

#Holi #rkstudio #rajkapoor

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.