Muzaffarpur 19 June : RDS College की ओर से International Yoga Day के उपलक्ष्य में सामुदायिक योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
RDS College : International Yoga Day
आज दिनांक 19/6/24 को रामदयालू सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से तीन दिवसीय सामुदायिक योग अभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत अलग अलग क्षेत्रों में स्वमसेवकों ने अपने आस पास के क्षेत्रों में लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और साथ ही उन्हें योगाभ्यास भी करवाया।

योग आज के व्यस्तम युवा पीढ़ी के लिए एक वरदान है जो उन्हें स्वस्थ रखने के साथ साथ मानसिक तनाव से मुक्ति दिलवाने में भी सहायक है। प्राचार्या डॉ अनिता सिंह ने कहा कि आज की योग हम भारतीयों की वो अक्षुण्य परंपरा है जिसकी नकल सम्पूर्ण विश्व कर रहा है। नियमित योगाभ्यास हमारी कार्यक्षमता को जहां एक ओर बढ़ता है वही हमें ईश्वर से जोड़ने का भी कार्य करता है। स्थूल शरीर से सूक्ष्म शरीर की ओर जाने का अगर कोई साधन है तो वह योग ही है।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर पायोली ने कहा कि प्रारंभ से ही योग भारतीय दर्शन की काव्य व्यावहारिक पक्ष रहा है जिसमें समस्त समाज को ईश्वर से जोड़ने का कार्य किया है। साथ नियमित योगाभ्यास के द्वारा हम अपने जीवनशैली को स्वस्थ एवं आनंदमय बनाकर बहुत से मानसिक तनाव से स्वयं को दूर रख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा तीन दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन रामदयालु सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के द्वारा किया गया है जिसका समापन 21 जून को किया जाएगा और जिसके अंतर्गत सभी स्वयंसेवक अपने आसपास के क्षेत्र में सामुदायिक योग शिविर का आयोजन करेंगे।
Bihar University की नई रजिस्ट्रार डॉ. अपराजिता कृष्णा https://t.co/RuCSu8I9Uu #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/urKVm4kRT6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 18, 2024
साइकोलॉजी विभाग की छात्रा गुंजा कुमारी के द्वारा रघुनाथपुर वहीं रत्ना कुमारी के द्वारा सुस्ता माधोपुर में योग अभ्यास करवाया गया जिसमें आस पास के क्षेत्रों के लगभग 76 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।