www.goltoo.in

LS College में 2024 सत्र के नामांकन हेतु एडमिशन टेस्ट

July 8, 2024 | by Goltoo

lscollege-1

Muzaffarpur 8 July : LS College में बैचलर इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (बीएलआईएस) में 2024 सत्र के नामांकन हेतु एडमिशन टेस्ट आयोजित किया गया.

LS College में नामांकन हेतु एडमिशन टेस्ट

50 सीटों के लिए लगभग 190 अभ्यर्थी टेस्ट परीक्षा में शामिल हुए. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने सरकार के रोस्टर का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए यथाशीघ्र मेरिट लिस्ट प्रकाशित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बीएलआईएस सहित सभी कॉलेज में संचालित सभी वोकेशनल कोर्स में मुख्य जोर छात्रों का स्किल डेवलपमेंट और उन्हें संबंधित क्षेत्र में काम करने के लिए उचित प्रशिक्षण से सक्षम बनाने पर है.

Ls College में नामांकन हेतु एडमिशन टेस्ट
Ls College में नामांकन हेतु एडमिशन टेस्ट

उन्होंने कहा कि इस सत्र के वोकेशनल कोर्स में नामांकित छात्रों के लिए भी उनके सिलेबस के अलावा कंप्यूटर प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन स्किल और सॉफ्ट स्किल में विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा की इंडस्ट्री के एक्सपर्ट प्रोफेशनल्स के लेक्चर की भी कराए जायेंगे जिससे छात्र क्षेत्र की बारीकियों एवम मौजूदा ट्रेंड्स को जान सके. आज सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में लाइब्रेरी साइंस का दायरा काफी बड़ा हो गया है. आज के समय में यह एक हाईटेक कार्य के रूप में जाना जाता है. उन्होंने वोकेशनल पाठ्यक्रमों के नामांकन के बाद सभी विभागो को ओरिएंटेशन आयोजित करने का निर्देश भी दिया.

मौके पर कोर्स समन्वयक डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रभास कुमार, डॉ बिपिन कुमार, डॉ मनोज शर्मा, ऋषि कुमार, राजीव कुमार, रश्मि कुमारी, बिंदेश्वर कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all