Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 July : RDS College के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन।

RDS College

RDS College स्थापना दिवस समारोह

बिहार गीत, पारिवारिक समस्याओं को लेकर नाटक, भाग दौड़ की जिंदगी पर नाटिका, माइम, समूह गीत की प्रस्तुति की गई। लोक परंपराओं और आधुनिक परंपराओं को लेकर प्रस्तुति ने सबों का मन मोह लिया।

RDS College
RDS College स्थापना दिवस समारोह
RDS College स्थापना दिवस समारोह
RDS College स्थापना दिवस समारोह
RDS College स्थापना दिवस समारोह
RDS College में कुलपति द्वारा पांच नवनिर्मित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।
RDS College स्थापना दिवस समारोह कॉलेज में कुलपति द्वारा पांच नवनिर्मित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।
RDS College
RDS College

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने कहा कि रामदयालु सिंह महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। 76 वर्षों के दौरान कॉलेज ने एकेडमिक ऊंचाई को प्राप्त किया है। उन्होंने इसके लिए पूर्व के प्राचार्य को भी धन्यवाद दिया। बताया कि बहुत ही कम समय में प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कॉलेज की बेहतरी के लिए काफी काम किया। विश्वविद्यालय से उन्हें लगातार सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि रामदयालु बाबू ने जिस शिद्दत से कॉलेज को सींचा है, उसे बचाना है और आगे बढ़ाना है। कॉलेज की स्थापना काल में जितने लोगों ने योगदान दिया है उन लोगों को हार्दिक नमन है।

Advertisements
RDS College
RDS College

आगे उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की संस्कृति में बदलाव हो रहा है। घूस और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी। जल्द ही लंबित प्रमोशन और गेस्ट टीचर का ऱिनूअल हो जाएगा। इसके लिए पारदर्शिता बरती जा रही है। कॉलेज के पास प्राकृतिक तालाब है इसे और सुंदर बनाने की जरूरत है। विश्वविद्यालय सबों के प्रयास से ए ग्रेड प्राप्त करेगा और बिहार का सर्वोत्तम विश्वविद्यालय बनकर रहेगा।

RDS College
RDS College

मुजफ्फरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रंजन कुमार ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि वे पढ़ाई मन से करें, इस कॉलेज के प्रतिभावान शिक्षक उन्हें करियर की ऊंचाई तक प्राप्त करने में मदद करेंगे। कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास को हमेशा बचाकर रखना है।

RDS College
RDS College

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज के संक्षिप्त इतिहास और विकास के रोड मैप पर प्रकाश डाला। कहा कि एक साल के अंदर कॉलेज के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

*विज्ञान, कला एवं वाणिज्य के पिछले वर्ष के 35 टॉपर्स को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। सभी टॉपर्स को 2100 रुपए की राशि एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रदान की जाएगी।
*कॉलेज में कुलपति द्वारा पांच नवनिर्मित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।

RDS College

*रिटायर्ड शिक्षकों में डॉ के के सिन्हा, डॉ के के झा, प्रो भारती सिंहा, प्रो नागेश्वर शर्मा, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ बीके आजाद मौजूद रहे।

RDS College

बिहार गीत, पारिवारिक समस्याओं को लेकर नाटक, भाग दौड़ की जिंदगी पर नाटिका, माइम, समूह गीत की प्रस्तुति की गई। लोक परंपराओं और आधुनिक परंपराओं को लेकर प्रस्तुति ने सबों का मन मोह लिया।

RDS College
RDS College
RDS College

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.