Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 July : RDS College आइक्यूएसी एवं भाषा विभाग परिवार के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर “प्रेमचंद और हमारा समय” विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं में गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं व समाज के दलित-शोषित वर्ग की समस्याओं का बखूबी चित्रण किया है। उनकी कालजयी रचना आज के युग में उतनी ही सार्थक व समस्याओं के प्रति जागरूकता पैदा करने वाली साबित हो रही है।

RDS College प्रेमचंद जयंती समारोह

RDS College प्रेमचंद जयंती समारोह
RDS College प्रेमचंद जयंती समारोह


आमजन की समस्याओं के प्रति जागरूक करती है प्रेमचंद की रचनाएं: प्राचार्य डॉ अनिता सिंह

RDS College प्रेमचंद जयंती समारोह
RDS College प्रेमचंद जयंती समारोह
RDS College
RDS College


हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रेमचंद शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज के पैरोकार थे। उनकी रचनाओं में आमजन की भावनाओं, परिस्थितियों, एवं समस्याओं का अत्यंत सजीव व मार्मिक चित्रण मिलता है। इसलिए उनकी रचनाएं लोकप्रिय होने के साथ-साथ प्रासंगिक भी है।

Advertisements
RDS College


डॉ नीरज कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रेमचंद नाम एक युग बोध का परिचायक है। प्रेमचंद के लिए मानवतावाद जीवन और मरण का प्रश्न था, क्योंकि वे इसे शोषित और वंचित तबके से जोड़कर देखते थे।


डॉ नीलिमा झा ने पंच परमेश्वर की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा”क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात नहीं करोगे”-यह पंक्तियां भारतीय संस्कृति को परिभाषित करती है।
डॉ हसन रजा ने कहा कि प्रेमचंद काफी बाद में प्रेमचंद हुए, सबसे पहले वे धनपत राय थे और बाद में उर्दू में नवाब राय के नाम से लिखते रहे।
मौके पर सभी विभागों के शिक्षक गण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

RDS College


कार्यक्रम में मंच संचालन साहित्यकार व कवयित्री डॉ सरोज पाठक और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज कुमार सिंह ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.