Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 August : LS College के रसायनशास्त्र विभाग में भारतीय रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले महान भारतीय वैज्ञानिक, आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जन्म जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और आचार्य पीसी राय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.

LS College आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जन्म जयंती

LS College आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जन्म जयंती
LS College आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जन्म जयंती

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की आचार्य राय एक सादगीपसंद तथा देशभक्त वैज्ञानिक थे जिन्होंने रसायन प्रौद्योगिकी में देश के स्वावलंबन के लिए अप्रतिम प्रयास किए. ये आधुनिक भारत की पहली पीढ़ी के वैज्ञानिक थे जिनके कार्यों और आदर्शों से भारतीय विज्ञान को एक नई दिशा मिली. वे वैज्ञानिक होने के साथ साथ एक महान देशभक्त भी थे। सही मायनों में वे भारतीय ऋषि परम्परा के प्रतीक थे.

LS College आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जन्म जयंती
LS College आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जन्म जयंती

विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र सिन्हा ने सभी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आचार्य पीसी राय एक शोधकर्ता होने के साथ एक सफल उद्दमी भी थे जिन्होंने भारत के में रसायन उद्योग की शुरुआत की थी. उनकी स्थापित की गई बंगला कैमिकल्स फार्मास्युटिकल्स वर्कर्स कंपनी आज भी करोड़ों का मुनाफा करती है. विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अरविंद कुमार ने कहा डॉ राय को रसायन के अलाव इतिहास से बहुत लगाव था तथा उन्हें ‘नाइट्राइट्स का मास्टर’ कहा जाता है.

Advertisements

पीजी रसायन विभाग के डॉ अभय नंदा श्रीवास्तव ने अपने व्याख्यान में रसायन के क्षेत्र में उनके योगदान की विस्तृत चर्चा की. संचालन विभाग की डॉ कल्पना कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ एसएच फैजी ने किया. मौके पर प्रो गोपालजी, प्रो पंकज कुमार, प्रो विजय कुमार, डॉ पंकज चौरसिया,डॉ पूनम कुमारी, डॉ नवीन कुमार, डॉ संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.