Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 August : मुजफ्फरपुर के तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, झपहा में 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 11वीं जूनियर National Targetball Championship एवं तृतीय मिक्स नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार बालक एवं बालिका टीम के गठन हेतु एकदिवसीय सलेक्शन ट्रायल का आयोजन एलएस कॉलेज में किया गया।

National Targetball Championship

National Targetball Championship

इस सलेक्शन ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 283 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिहार टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने इस बात की जानकारी दी।

National Targetball Championship
National Targetball Championship

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओ पी राय उपस्थित थे।

Advertisements
National Targetball Championship
National Targetball Championship

इसके साथ ही संयुक्त सचिव तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय मनीष कुमार, खेल निदेशक एलएस कॉलेज महेंद्र प्रसाद, चयन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर ओंकेश्वर, संयोजक रागिनी ठाकुर, और चयन समिति के सदस्य आकाश, अभिषेक अभिमन्यु, गौरव कुमार, अभिनव आनंद, प्रियांशु एवं शशांक भी मौजूद थे।

इस सलेक्शन ट्रायल का उद्देश्य आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए मजबूत और सक्षम टीम का चयन करना था, ताकि बिहार की टीम नेशनल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सके।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.