Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष्य में RDS College पुस्तकालय में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों की महत्वपूर्ण पुस्तकों का व्यापक संग्रह प्रदर्शित किया गया।

RDS College पुस्तक प्रदर्शनी का समापन

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के पुस्तकालय भवन में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी के दूसरे दिन सभी संकायों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में छात्रोंपयोगी पुस्तकें, ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें, धर्म और अध्यात्म की पुस्तकें एवं कोर्स से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध थी। इस अवसर पर ‘पुस्तक एवं पुस्तकालय के महत्व’ पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

RDS College में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन
RDS College में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन

पुस्तकालय एक जीवंत एवं गतिशील संस्था है: प्राचार्य डॉ अनिता सिंह

Advertisements

छात्रों को प्रेरित करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि पुस्तक ज्ञान के प्रवेश द्वार के रूप में काम करती है, जो छात्रों की जानकारी और अंतर्दृष्टि का एक विशाल भंडार प्रदान करती है। अच्छी पुस्तकों का छात्रों को सतत अध्ययन करना चाहिए।

RDS College में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन
RDS College में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन

सभी विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें गांधी जी का वांग्मय, दिग्विजय बाबू द्वारा लिखित पुस्तक लोकसभा डिबेट,आध्यात्मिक पुस्तकों में चारों वेद, पुराण, रामचरितमानस, बाल्मीकि रामायण, गीता महाभारत, कुरान जैसी पुस्तकों का शिक्षकों ने अवलोकन किया। साहित्यिक ग्रंथों का भी अच्छा संकलन उपलब्ध था।

RDS College

प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्रों की रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई और कई छात्र प्रदर्शित पुस्तकों में गहराई से शामिल हुए। पुस्तकालय की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह ने पुस्तकों में छात्रों के उत्साह और रुचि की प्रशंसा की और प्रदर्शनी की सफलता में उनकी भूमिका को स्वीकार किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन की जीवनी पर प्रकाश डाला। पुस्तक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पुस्तक युवा दिमाग को आकार देने, उनकी कल्पना को बढ़ावा देने और उनकी बुद्धिमत्ता का मार्ग प्रशस्त करती है।

RDS College में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन
दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन
RDS College

इस आयोजन की सफलता में पुस्तकालय कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का भी योगदान रहा, जिनमें डॉ. पूनम कुमारी, सबिता कुमारी, ललिता देवी, हरि कुमार पासवान, अशोक ठाकुर, प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी और डॉ. अनिल शामिल थे, जिन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन और सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.