Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 August : B.R.A. Bihar University कुलपति की अध्यक्षता में कुलगीत कमिटी की बैठक हुई।

Bihar University कुलगीत कमिटी

कुलपति के निर्देश के आलोक में कुलगीत कमिटी एवं कुलपति जी द्वारा आमंत्रित तीन वरिष्ठ साहित्य मर्मज्ञ सेवानिवृत्त एवं पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग डॉ प्रमोद कुमार सिंह, सेवानिवृत्त आचार्य एवं कवि डॉ रवीन्द्र उपाध्याय, संकायाध्यक्ष मानविकी डॉ सतीश कुमार राय की बैठक वीसी आवास पर कुलपति की अध्यक्षता में हुई।

Bihar University कुलगीत कमिटी
Bihar University कुलगीत कमिटी


कमेटी द्वारा कुल छः प्रविष्टियों को समीक्षोपरांत आमंत्रित साहित्य मर्मज्ञों के समक्ष विचारार्थ रखा गया। गहन समीक्षा के पश्चात दो प्रविष्टियां कुलगीत के अवधारणा के समीप पाई गई। आमंत्रित सदस्यों के सुझाव पर सर्वसम्मति से सहमति बनी की संगीतज्ञ डॉ राकेश कुमार मिश्रा द्वारा सुर-ताल एवं लय से संबद्ध करने के बाद इसे प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisements


साथ ही उन दोनों चयनित रचनाकारों को भी बुलाया जाए एवं आमंत्रित सदस्यों के सुझाव पर रचना में सार्थक बदलाव कराया जाए।
पुनः यह भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि अति उत्तम रचना की मांग पत्र-पत्रिका एवं सोशल मीडिया के माध्यम से की जाए।


आमंत्रित विद्वानों ने कुलगीत कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही माननीय कुलपति को कुलगीत की अवधारणा लाने के लिए आभार भी प्रकट किया।
मौके पर कुलगीत कमिटी के संयोजक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ इंदुधर झा, डॉ पयोली एवं डॉ राकेश मिश्रा उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.