Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 August : Abha Teacher Training College आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में इतिहासकार एवं भूतपूर्व विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग एलएस कॉलेज के डॉ भोजनंदन प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

Abha Teacher Training College

Abha Teacher Training College
Abha Teacher Training College

शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने दिलों में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति का जज्बा पैदा करना चाहिए। समाज सेवा और देश के प्रति समर्पण का भाव हमारे देश को बहुत ऊंचाई तक ले जा सकता है। सामाजिक समरसता और विश्वबंधुत्व की भावना का प्रचार प्रसार करने से हम पूरी दुनिया में अपनी सभ्यता संस्कृति का परचम लहरा सकते हैं। हम सभी देश के अच्छे नागरिक बनें, देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के प्रति आदर और प्रेम भाव रखें, अपने तिरंगा का मान सम्मान बरकरार रखें तो देश आगे बढ़ेगा।

संस्था के सचिव डॉ सतीश कुमार ने देश भक्ति और देश प्रेम को प्राथमिकता में रखने पर जोड़ दिया। अपने देश की सभ्यता संस्कृति और सैनिकों पर गर्व करने की जरूरत है। विविधता में एकता ही हमारी पहचान है।

Advertisements


इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.