Headlines

LS College में “करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस” विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 29 August : LS College में “करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस” विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन किया गया. कॉलेज सभागार में आयोजित इस सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने को. सत्र में भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की मुजफ्फरपुर शाखा के कैरियर काउंसलिंग कमिटी के वरिष्ठ सदस्यों ने इस क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर विकल्पों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया.

LS College में विशेष परामर्श सत्र

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस परामर्श सत्र के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उनके कैरियर के लिए सही दिशा में मार्गदर्शन करना था, जिससे वे अपने भविष्य की योजनाओं के प्रति बेहतर निर्णय ले सकें. उन्होंने वित्तीय शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बताया कि यह न केवल व्यक्तिगत निवेश और बचत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज और आर्थिक विकास के लिए भी आवश्यक है.

LS College में "करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस" विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन
LS College में “करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस” विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन

प्रो राय ने बताया कि अच्छी वित्तीय समझ न सिर्फ सभी क्षेत्रों में करियर के लिए आवश्यक है बल्कि लोगों को अपने पैसे का सही तरीके से प्रबंधन करने, खर्चों को नियंत्रित करने और भविष्य के लिए योजना बनाने में मदद करती है. उन्होंने कहा कि यदि लोग सही वित्तीय निर्णय ले सकें, तो वे अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और आर्थिक परिस्थितियों का बेहतर सामना कर सकते हैं.

LS College में "करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस" विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन
LS College में “करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस” विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन

आईसीएआई मुजफ्फरपुर शाखा के अध्यक्ष सीए गोपाल प्रसाद तुलस्यान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा आज के प्रतिस्पर्धी युग में वित्तीय नॉलेज और स्किल्स की आवश्यकता बढ़ रही है, जिससे इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के अवसर खुल रहे हैं. उपाध्यक्ष सीए केके चौधरी ने अपने संबोधन में छात्रों को सलाह दी कि वे अपने कौशल को विकसित करने और वित्तीय प्रबंधन, निवेश, बैंकिंग, और फाइनेंसियल एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करें.

सत्र में सीए आयुष नेमानी ने कॉमर्स के क्षेत्र में मौजूद कैरियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी. प्रश्नोत्तर सत्र में विशेषज्ञों ने छात्रों की कैरियर से संबंधित शंकाओं का निराकरण भी किया.

Shaheed Diwas

मौके पर बीबीए समन्वयक डॉ साजिदा अंजुम, आईसीएआई मुजफ्फरपुर शाखा के सचिव सीए शशिभूषण कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, लालबाबू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।