Sports
Advertisements

Muzaffarpur 1 September :आज दिनांक 1 सितंबर को स्थानीय स्ट्रेंथ स्टूडियो जिम में Muzaffarpur Powerlifting संघ के द्वारा जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई।

Muzaffarpur Powerlifting

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने किया। विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार, जिला परिषद कटरा, मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा, पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिम फूड न्यूट्रीशन के निदेशक प्रवीण कुमार एवम स्ट्रेंथ स्टूडियो के निदेशक विशाल कुमार उपस्थित थे।

Muzaffarpur Powerlifting  प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने किया।
Muzaffarpur Powerlifting प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने किया।

मुजफ्फरपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव विकास कुमार ने बताया कि विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय क्लब एवं जिम से कुल 165 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक एवम बालिका वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। पुरुष वर्ग में शक्तिशाली पुरुष का पुरुष्कार आकाश कुमार सिंह एवम महिला वर्ग में शक्तिशाली महिला का पुरस्कार रागनी ठाकुर को दिया गया।

Advertisements


परिणाम इस प्रकार है…
महिला वर्ग
53 किलोग्राम भार वर्ग दृष्टि प्रथम
59 किलोग्राम भार वर्ग प्रिया वशिष्ट प्रथम
74 किलोग्राम भार वर्ग रागनी ठाकुर प्रथम
84 किलोग्राम भार वर्ग पूजा कुमारी प्रथम
120 किलोग्राम भार वर्ग दीपमाला प्रथम

जुनियर वर्ग
59 किलोग्राम भार वर्ग मनीषा प्रथम

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.