www.goltoo.in

LS College एक दिवसीय व्याख्यान-भारतीय ज्ञान परंपरा के वाहक हैं आदिवासी: प्रो अनुराधा

September 18, 2024 | by Goltoo

ls-college-1

Muzaffarpur 18 September : LS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। विषय पर मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रो अनुराधा सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग न केवल हमारे पूर्वज हैं बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के वाहक हैं।

LS College एक दिवसीय व्याख्यान

भारतीय ज्ञान परंपरा के वाहक हैं आदिवासी: प्रो अनुराधा

उनके इतिहास लेखन के प्रति हमें सहिष्णु होना पड़ेगा तथा उनके संस्कृति को उचित सम्मान दिए बगैर हम उनके सच्चे इतिहास को कभी उद्घाटित नहीं कर पायेंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि इतिहास लेखन एक चुनौती भरा कार्य है और इसके लेखन में निष्पक्षता एक अनिवार्य शर्त है। आदिवासी समुदायों का अधिकांश इतिहास मौखिक परंपराओं के माध्यम से संचित हुआ है। इस कारण, उनके इतिहास का दस्तावेजीकरण करना कठिन है।

LS College एक दिवसीय व्याख्यान-भारतीय ज्ञान परंपरा के वाहक हैं आदिवासी: प्रो अनुराधा

बहुत से आदिवासी समूहों से जुड़ी जानकारियां और अनुभव कथा -कहानियों के रूप में पीढ़ी दर पीढ़ी चलते आए हैं, जिन्हें लिखित रूप में लाना एक चुनौती है। आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएँ और उनके इतिहास को समझने के लिए यह आवश्यक है कि हम उनके दृष्टिकोण से उनके इतिहास लेखन को समझें। विषय प्रवेश डॉ राजीव कुमार ने कराया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो पुष्पा कुमारी ने किया।

इस अवसर पर डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉ संतोष कुमार अनल, धीरेंद्र कुमार सिंह, अनामिका आनंद, डॉ एन एन मिश्रा, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

RELATED POSTS

View all

view all