www.goltoo.in

St Xavier International School गांधी और शास्त्री जयंती पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

October 2, 2024 | by Goltoo

st

Muzaffarpur 2 October : 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर St Xavier International School, बैरिया, मुजफ्फरपुर, में बच्चों द्वारा विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

St Xavier International School

St Xavier International School गांधी और शास्त्री जयंती पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन
St Xavier International School गांधी और शास्त्री जयंती पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन
St Xavier International School गांधी और शास्त्री जयंती पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन
St Xavier International School गांधी और शास्त्री जयंती पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष श्री शरद चंद्र, निदेशक श्री अमिताभ चंद्र, संयुक्त निदेशक श्री अकेला रहता और प्राचार्य श्रीमती अलका झा द्वारा किया गया।

St Xavier International School

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों का अध्ययन और विश्व शांति, सुरक्षा, सद्भाव और भाईचारे की स्थापना करना था। इस दौरान बच्चों ने श्रीलंका के बुद्धिस्ट स्तूप, कोलंबो का पार्लियामेंट, इसराइल के डोम ऑफ रॉक, और कतर के कतर टॉवर जैसी संरचनाओं की प्रदर्शनी लगाई।

St Xavier International School

इसके साथ ही, बच्चों ने विज्ञान, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भारत के विभिन्न राज्यों से प्रेरित कलाकृतियाँ जैसे केदारनाथ मंदिर, दुर्गा पूजा मूर्तियाँ, स्टैचू ऑफ लिबर्टी, साबरमती आश्रम और पद्मनाभस्वामी मंदिर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल जीवंत हो गया। अभिभावकों द्वारा बच्चों की प्रतिभा की भरपूर प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य श्रीमती अलका झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all