Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 18 October :Bihar Ball Badminton संघ के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ व चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के द्वारा बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा, मुजफ्फरपुर में खेली जा रही बैधनाथ प्रसाद मेमोरियल 31वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग में पूल ए से नवगछिया व बांका,पुल बी से किलकारी व पटना,पूल सी से बेगूसराय व बाढ़,पूल डी से सिवान व पूर्वी चंपारण ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Bihar Ball Badminton

पटना, बेगूसराय, नवगछिया, पूर्वी चम्पारण, किलकारी Bihar Ball Badminton के क्वार्टर फाइनल में
पटना, बेगूसराय, नवगछिया, पूर्वी चम्पारण, किलकारी Bihar Ball Badminton के क्वार्टर फाइनल में

दूसरे दिन के खेल की शुरूआत आज मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव राजीव कुमार सिन्हा,आयोजन सचिव राजेश कुमार सिंह, मुकेश रंजन, राजेश रोशन, संदीप कुमार, संजीव रंजन, सोनु, राकेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पटना, बेगूसराय, नवगछिया, पूर्वी चम्पारण, किलकारी Bihar Ball Badminton के क्वार्टर फाइनल में

मैचों का संचालन दीपक सिंह कश्यप ( पूर्वी चम्पारण ),विकास कुमार ( बेगूसराय ), विनोद कुमार धोनी ( वैशाली ), सतीश कुमार ( बाढ़ ) के देखरेख में किया गया।

Advertisements


आज के खेले गए महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में नवगछिया ने भागलपुर को 35-12 35-20 से, बांका ने गया को 35-12 35-16 से, नवगछिया ने गया को 35-16 35-20 से, बांका ने भागलपुर को 35-9 35-15 से, गया ने भागलपुर को 35-24 35-30 से, किलकारी ने मुजफ्फरपुर को 35-15 35-25 से, पटना ने सुपौल को 35-17 35-25 से, किलकारी ने पटना को 35-20 35-25 से, बेगूसराय में बाढ़ को 35-17 35-18 से बाढ़ ने दरभंगा को 35-30 35-32 से, बेगूसराय ने दरभंगा को 35-14 35-20 से, बेगूसराय ने वैशाली को 35-25 35-30 से, सिवान ने मधेपुरा को 35-9 35-15 से, पूर्वी चंपारण ने सारण को 35-27 35-25 से, सिवान ने पूर्वी चंपारण को 35-20 35-25 से, पूर्वी चंपारण ने मधेपुरा को 35-30 35-29 से हराया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.