www.goltoo.in

पटना के रेयान मोहम्मद बने बिहार राज्य अमेच्योर FIDE RATING CHESS प्रतियोगिता के विजेता

November 25, 2024 | by Goltoo

Muzaffarpur 25 November : पटना के रेयान मोहम्मद बने बिहार राज्य अमेच्योर FIDE RATING CHESS प्रतियोगिता के विजेता.

FIDE RATING CHESS

FIDE RATING CHESS
पटना के रेयान मोहम्मद बने बिहार राज्य अमेच्योर FIDE RATING CHESS प्रतियोगिता के विजेता

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी के द्वारा तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय स्थित रवि नंदन सहाय इंडोर स्टेडियम में आयोजित बिहार राज्य अमेच्योर अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का खिताब आठ अंक बनाकर जीत लिया है।

FIDE RATING CHESS
FIDE RATING CHESS

प्रतियोगिता निदेशक अभिषेक सोनू ने बताया कि अंतिम चक्र में प्रथम बोर्ड पर पटना के रेयान ने मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार को हराया। द्वितीय बोर्ड पर आशुतोष शर्मा एवं विवेक शर्मा के बीच बाजी ड्रॉ रही। तीसरे बोर्ड पर किशन कुमार ने कुमार प्रभात को हराया। चौथे बोर्ड पर अविनाश कुमार यादव को अमृत रौनक के खिलाफ वॉक ओवर मिला।

पांचवें बोर्ड पर शुभम कुमार ने हंसराज को हराया। पुरस्कार वितरण समारोह के दिवस पर सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर नंद किशोर अतिथि के रूप में शामिल हुए।

FIDE RATING CHESS
पटना के रेयान मोहम्मद बने बिहार राज्य अमेच्योर FIDE RATING CHESS प्रतियोगिता के विजेता

आयोजन सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि प्रथम स्थान पर पटना के रेयान मोहम्मद, द्वितीय स्थान पर पटना के आशुतोष कुमार, तृतीय स्थान पर पटना के विवेक शर्मा, चौथे स्थान पर बेगूसराय के किशन कुमार, पांचवें स्थान पर पटना के अविनाश कुमार यादव, छठे स्थान पर पटना के मिनहाज उल होदा, सातवें स्थान पर मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार, आठवें स्थान पर दरभंगा के ऋषि राज भारद्वाज, नौवें स्थान पर खगड़िया के शुभम कुमार एवं दसवें स्थान पर पटना के आलोक प्रियदर्शी रहें।

RELATED POSTS

View all

view all