Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 October : आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित Gandhi Shastri Cup U-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवां मैच ETC स्पोर्ट्स क्लब और संत जेवियर स्पोर्ट्स क्लब के बीच ETC खेल मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में ETC स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ।

Gandhi Shastri Cup

Gandhi Shastri Cup U-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में ETC स्पोर्ट्स क्लब की शानदार जीत
Gandhi Shastri Cup U-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में ETC स्पोर्ट्स क्लब की शानदार जीत

ETC की टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से रुपेश ने 47 गेंदों में 69 रन की तेजतर्रार पारी खेली, वहीं यस ने 37 गेंदों में 57 रन बनाकर शानदार योगदान दिया। उत्सव ने भी 26 गेंदों में 36 रन जोड़कर टीम की स्कोर को मजबूती दी। संत जेवियर की तरफ से कप्तान अंकित ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी संत जेवियर की टीम 101 रन पर ही ढेर हो गई और यह मैच 141 रन से हार गई। संत जेवियर की ओर से नितेश ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि कप्तान अंकित ने 29 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। ETC स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से उत्सव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 5 विकेट झटके और प्रेम तिवारी ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

Advertisements

उत्सव के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ़ द मैच” का खिताब दिया गया। इस जीत से ETC स्पोर्ट्स क्लब ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.