www.goltoo.in

LS College इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में सेमीकंडक्टर अनुप्रयोगों पर एक विभागीय सेमिनार का आयोजन

January 10, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-01-10T220226.367

Muzaffarpur 10 January : LS College लंगट सिंह कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में सेमीकंडक्टर अनुप्रयोगों पर एक विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में छात्रों ने सेमीकंडक्टर तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए.

LS College इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग

LS College इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में सेमीकंडक्टर अनुप्रयोगों पर एक विभागीय सेमिनार का आयोजन
LS College इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में सेमीकंडक्टर अनुप्रयोगों पर एक विभागीय सेमिनार का आयोजन

छात्रों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशंस के माध्यम से अपने विषयों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. सेमिनार में छात्रों ने सेमीकंडक्टर के विभिन्न अनुप्रयोगों जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर चिप्स और सौर ऊर्जा उपकरणों में इसके उपयोग पर चर्चा की. छात्रों ने अपने प्रस्तुतिकरणों में सेमीकंडक्टर तकनीक के भविष्य के विकास के बारे में भी अपने विचार रखे. प्राचार्य, प्रो. ओमप्रकाश राय ने इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर तकनीक भविष्य की तकनीक है और इस क्षेत्र में छात्रों का रुझान बहुत ही सराहनीय है.

इस तरह के सेमिनार छात्रों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराते हैं और उनके ज्ञान को बढ़ाते हैं. प्रो. राय ने सभी विभागों से विभागीय स्तर पर या अंतर विभागीय समन्वय से नियमित रूप से सेमिनार आयोजित करने की अपील करते हुए कहा कि सेमिनार छात्रों और शिक्षकों के लिए ज्ञान साझा करने और नई जानकारी प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट मंच होते हैं. ये छात्रों को विभिन्न विषयों पर गहराई से अध्ययन करने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं. इसके अलावा, सीबीसीएस पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी सेमिनार का आयोजन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है.

इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो टीके डे ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षण देने के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि विभाग न केवल छात्रों को तकनीकी ज्ञान प्रदान करता है बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देता है. प्रो. डे ने कहा कि विभाग छात्रों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे कि सेमिनार, कार्यशालाएं, और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि वे अपने कौशल का विकास कर सकें.

विभाग की डॉ स्वीटी सुप्रिया ने सेमिनार के सभी पहलुओं को कुशलतापूर्वक संचालित किया तथा धन्यवाद ज्ञापन भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो सुनील मिश्रा ने किया. सेमिनार में प्रो सुरेंद्र राय, डॉ नवीन कुमार, डॉ नीरज कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया. सेमिनार में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सुजीत कुमार, जितेंद्र मोहन, ऋषि कुमार, अनिल ठाकुर,सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all