Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 January : Bharti Teachers Training College भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय,सदातपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Bharti Teachers Training College

इस अवसर पर बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर- बैनर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी साझा करने का काम किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सौरभ कुमार ने बताया कि कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई है। इसके जरिए छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा अधिनियम, जेब्रा क्रॉस आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Bharti Teachers Training College
Bharti Teachers Training College राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम

प्राचार्य डॉ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम कर रहा है, ताकि सड़क दुर्घटना कम हो सके।

Advertisements

लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए इस वर्ष की थीम है “सड़क सुरक्षा नायक बने” जो सड़क सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर केंद्रित है। कॉलेज की एनएसएस इकाई अपने कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए आम आदमी को प्रोत्साहित करने के कार्य की शुरुआत की है।

कॉलेज के सचिव डॉ ललित किशोर ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार एवं प्रो अंगज ने भी एनएसएस के छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.