Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 February : Muzaffarpur Junction : भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इस योजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे के 97 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण विभिन्न चरणों में हो रहा है, जिसमें सोनपुर मंडल का मुजफ्फरपुर जंक्शन भी शामिल है।

Muzaffarpur Junction : कार्य की प्रगति

मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुनर्निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक नॉर्थ साइड में तीन मंजिला कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इसे प्लेटफार्म नंबर 1, 6, 7 और 8 से जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी 50% पूरा हो चुका है। एलिवेटेड रोड के फाउंडेशन का लगभग 60% कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्य स्टेशन भवन के पहले चरण के फाउंडेशन और भूतल पर कॉलम का कार्य पूरा हो चुका है।

Muzaffarpur Junction
Muzaffarpur Junction : कार्य की प्रगति

इसके अलावा, पूर्वी छोर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के लिए नया भवन तैयार कर सभी कार्यालयों को वहां स्थानांतरित किया गया है। दक्षिण दिशा में निर्माणाधीन प्रस्थान टर्मिनल बिल्डिंग के फाउंडेशन का 80% और ग्राउंड फ्लोर पर 50% कॉलम की ढलाई पूरी हो चुकी है। वहीं, आगमन टर्मिनल बिल्डिंग और मैकेनिकल डिपार्टमेंट ब्लॉक का स्ट्रक्चर और फाउंडेशन कार्य पूरा कर लिया गया है।

Advertisements
Muzaffarpur Junction : कार्य की प्रगति
Muzaffarpur Junction : कार्य की प्रगति

यात्रियों के लिए उन्नत सुविधाएं

भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिज़ाइन को आधुनिक रूप दिया गया है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है, जिससे वे सीधे द्वितीय तल पर एयर प्लाजा में पहुंच सकेंगे। 72 मीटर चौड़ा यह एयर कॉन्कोर्स सभी प्लेटफार्मों को जोड़ेगा, जो प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए आरामदायक प्रतीक्षा स्थल प्रदान करेगा।

Muzaffarpur Junction : कार्य की प्रगति
Muzaffarpur Junction : कार्य की प्रगति

स्टेशन पर आधुनिक रिटेल शॉप, फूड कोर्ट, वॉशरूम, पीने के पानी की सुविधा, एटीएम, इंटरनेट, वाई-फाई और एक्सेस कंट्रोल गेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दिव्यांग यात्रियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

ग्रीन बिल्डिंग और टिकाऊ विकास

मुजफ्फरपुर स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग की ‘गोल्ड रेटिंग’ प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें एनर्जी एफिशिएंसी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और मल्टी लेवल कार पार्किंग जैसी सुविधाएं भी होंगी।

परियोजना का प्रभाव

पुनर्निर्माण के बाद मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन एक अत्याधुनिक ट्रांसपोर्टेशन हब के रूप में उभरेगा। इससे न केवल यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.