Muzaffarpur की बेटी मानसी बनीं सहायक निदेशक, UPSC में सफलता के बाद MSME मंत्रालय में मिली अहम जिम्मेदारी
July 3, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 3 July : Muzaffarpur की मानसी का UPSC के माध्यम से भारतीय उद्यम विकास सेवा (IEDS) में चयन हुआ है। उन्हें MSME मंत्रालय में सहायक निदेशक (ग्रेड-I) बनाया गया है।
Muzaffarpur की बेटी मानसी बनीं सहायक निदेशक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Muzaffarpur की प्रतिभाशाली छात्रा मानसी का चयन भारतीय उद्यम विकास सेवा (Indian Enterprise Development Service – IEDS) के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय में सहायक निदेशक (ग्रेड-I) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से शहर सहित शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है। मानसी की सफलता को युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

मानसी ने अपनी प्रारंभिक उच्च शिक्षा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM), सोनीपत से बी.टेक (फूड टेक्नोलॉजी) में पूरी की। इसके बाद उन्होंने इसी वर्ष आईआईटी खड़गपुर से फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग विषय में एम.टेक की डिग्री हासिल की। तकनीकी शिक्षा और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने UPSC की कठिन चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर भारतीय उद्यम विकास सेवा में स्थान बनाया।
मानसी मूल रूप से Muzaffarpur शहर के कच्ची-पक्की स्थित इंदिरा कॉलोनी की निवासी हैं। उनके पिता डॉ. ऋतुराज कुमार लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर के मनोविज्ञान विभाग में वरीय सहायक प्राध्यापक हैं, जबकि उनकी माता डॉ. मनीषा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बखरी में पीजीटी (अर्थशास्त्र) के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा और अनुशासन से परिपूर्ण पारिवारिक वातावरण ने मानसी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुजफ्फरपुर के LS College में 127वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्ठी में कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने शोध और नवाचार पर जोर दिया। https://t.co/OxEUVe7O5s #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/P0Bzjhm4JT
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 3, 2026
भारतीय उद्यम विकास सेवा के तहत सहायक निदेशक का पद देश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने, उद्यमिता विकास, औद्योगिक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा MSME क्षेत्र की नीतियों के प्रभावी संचालन से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व माना जाता है। मानसी की इस उपलब्धि से मुजफ्फरपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है और स्थानीय विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की नई प्रेरणा मिली है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all