Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 June : RDS College Muzaffarpur में 1986 से 2026 तक 40 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूरी करने पर श्री विजय कुमार को कॉलेज परिवार ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी, प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने उनके समर्पण और ईमानदारी की सराहना की।

RDS College में विदाई

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में वर्ष 1986 से 2026 तक लगातार 40 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवा पूरी करने वाले तृतीय वर्गीय कर्मचारी श्री विजय कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

RDS College में विदाई
RDS College में विदाई

समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने श्री विजय कुमार के चार दशकों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यजीवन ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता केवल प्राचार्य या शिक्षकों से नहीं, बल्कि विजय कुमार जैसे समर्पित कर्मचारियों की निष्ठा और इच्छाशक्ति से संभव होती है। कार्यालय में आने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य लोगों के प्रति उनका सहयोगी और सौम्य व्यवहार सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

Advertisements
RDS College में विदाई
RDS College में विदाई

महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी श्री विजय कुमार के लंबे अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासित कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

RDS College : 40 वर्षों की सेवा के बाद श्री विजय कुमार को भावभीनी विदाई, प्राचार्य ने बताया समर्पण की मिसाल
RDS College : 40 वर्षों की सेवा के बाद श्री विजय कुमार को भावभीनी विदाई, प्राचार्य ने बताया समर्पण की मिसाल

अपने सम्मान से भावुक श्री विजय कुमार ने महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवा काल में सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मिला, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।

इस अवसर पर डॉ. नीलिमा झा, डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ. एम.एन. रजवी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. जयदीप घोष, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ. भैरवी, डॉ. रवि शंकर कुमार, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री आशीष रंजन, कार्तिक पुरनेंदु, सोनी वर्मा, राहुल कुमार, धीरज कुमार, अशोक कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार, रूपेश झा, राजेश कुमार, दिगंबर कुमार, डेजी कुमारी, कुमारी निधि, सविता कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री विजय कुमार के स्वस्थ, सुखद और आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.