Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 November : MDDM College मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय Historica महोत्सव संपन्न। भारतीय सिनेमा के इतिहास पर प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण हुआ।

MDDM COllege में दो दिवसीय ‘Historica’ महोत्सव का भव्य समापन, भारतीय सिनेमा के इतिहास पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM College), मुजफ्फरपुर के इतिहास विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘Historica’ का बुधवार को भव्य समापन हो गया। इस वर्ष महोत्सव का मुख्य विषय ‘भारतीय सिनेमा का इतिहास’ रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सिनेमा के ऐतिहासिक सफर को जीवंत किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल ने कहा कि भारतीय सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे इतिहास, संस्कृति और बदलते सामाजिक परिवेश का जीवंत दस्तावेज भी है। इतिहास के विद्यार्थियों के लिए सिनेमाई कालखंड एक महत्वपूर्ण दृश्य-श्रव्य स्रोत हैं। उन्होंने सफल एवं विचारोत्तेजक आयोजन के लिए इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. प्रांजलि और विभाग की पूरी टीम की सराहना की।

Advertisements
MDDM COllege में दो दिवसीय ‘Historica’ महोत्सव का भव्य समापन, भारतीय सिनेमा के इतिहास पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
MDDM COllege में दो दिवसीय ‘Historica’ महोत्सव का भव्य समापन, भारतीय सिनेमा के इतिहास पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

दो दिवसीय महोत्सव के मंच संचालन की जिम्मेदारी महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं निशा, रिमझिम, कहकशां और उरुज ने संभाली। चारों छात्राओं ने शानदार तालमेल और प्रभावशाली उद्घोषणा से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

पहले दिन कोलाज और पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता

महोत्सव के पहले दिन छात्राओं के बीच कोलाज एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने मूक सिनेमा के दौर से लेकर आधुनिक फिल्मों तक के सफर को तस्वीरों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।

MDDM COllege में दो दिवसीय ‘Historica’ महोत्सव का भव्य समापन, भारतीय सिनेमा के इतिहास पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
MDDM COllege में दो दिवसीय ‘Historica’ महोत्सव का भव्य समापन, भारतीय सिनेमा के इतिहास पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय सिनेमा के सदाबहार गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय फिल्मों के ऐतिहासिक सफर को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रांजलि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • कोलाज प्रतियोगिता: प्रथम – शालवी प्रिया, द्वितीय – रिमझिम, तृतीय – निशा।
  • नृत्य प्रतियोगिता: प्रथम – नैंसी, द्वितीय – साहिबा एवं शालवी प्रिया, तृतीय – स्नेहा ग्रुप।
  • गायन प्रतियोगिता: प्रथम – साक्षी, द्वितीय – शिवानी ग्रुप, तृतीय – लक्ष्मी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। दो दिवसीय ‘Historica’ महोत्सव ने छात्राओं को भारतीय सिनेमा के इतिहास से परिचित कराने के साथ-साथ अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.