Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 November : मुजफ्फरपुर के MDDM College में नांदी फाउंडेशन का सात दिवसीय महिंद्रा प्राइड कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 40 छात्राओं को प्रमाणपत्र मिला।

MDDM College में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम्स का सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 40 छात्राओं को मिला प्रमाणपत्र

बुधवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM College) में नांदी फाउंडेशन की ओर से महिंद्रा प्राइड क्लासरूम्स पहल के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन – समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नांदी फाउंडेशन के बिहार राज्य समन्वयक श्री कुमार संदीप एवं रिसोर्स पर्सन सह प्रशिक्षक स्पर्धा श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।

MDDM College में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम्स का सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संपन्न
MDDM College में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम्स का सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संपन्न

समापन – समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान एवं आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisements
MDDM College में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम्स का सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संपन्न
MDDM College में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम्स का सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संपन्न


कार्यक्रम की संयोजिका एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. माला ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं रोजगार प्राप्ति के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं का विकास करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। वहीं, डॉ. निशिकांत ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के लिए भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

MDDM College

Shoe Rack with 6 Doors, 5 Hook Steel Holder

Shoes Stand Cabinet for Home Storage PP Plastic Organizer with Metal Door Frame to Cover Chappal Slipper Sandals Box

Artificial Leaf Curtain LED String Light

200 LEDs, 8 Modes, Adjustable Brightness, Lights for Diwali Decoration, Home, Bedroom, Wedding, Party, Festive Decor (Warm White)

Murphy Led High Lumen Waterproof Light

High Lumen Waterproof Indoor Outdoor Home Deorative,Diwali Lights,Rope Pipe Light,Cove Light (120 Led/Mtr) (Cool White,50 Meter),50 meters

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

इस अवसर पर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की एकता भारती एवं द्रक्षा अंजुम तथा गणित विभाग की स्वर्णा कुमारी एवं गोल्डी कुमारी को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली लगभग 40 छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं, प्रशिक्षक सुश्री स्पर्धा श्रीवास्तव एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री कुमार संदीप ने प्रतिभागी छात्राओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के प्रमाणपत्र प्रदान किए।

समारोह में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. माला, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. शगुफ्ता नाज , हिंदी विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश रंजन , दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा रानी , राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आभा कुमारी , वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता यादव ,डॉ. शमशेर अली (बीसीए विभाग), डॉ. नवीन कुमार, डॉ. करुणा, श्वेता कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.